मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने किए शानदार गोल, भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

By भाषा | Published: September 26, 2019 10:26 PM2019-09-26T22:26:03+5:302019-09-26T22:26:03+5:30

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच श्रृंखला का दूसरा मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

India men's hockey team beats Belgium 2-0 in first Test | मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने किए शानदार गोल, भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने किए शानदार गोल, भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

Highlightsभारत ने गुरुवार को बेल्जियम को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 2-0 से हराया।मनदीप और आकाशदीप ने क्रमश: 39वें और 54वें मिनट में गोल करके भारत को जीत दिलायी।

एंटवर्प, 26 सितंबर। मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां बेल्जियम को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 2-0 से हराया। मनदीप और आकाशदीप ने क्रमश: 39वें और 54वें मिनट में गोल करके भारत को जीत दिलायी।

पहले क्वार्टर में भारत ने शुरू में दबाव बनाया और मैच का पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया जिसे लोइक वान डोरेन ने बचा दिया। इसके बाद बेल्जियम ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन कृष्ण पाठक ने उस पर खूबसूरत बचाव किया।

भारत दूसरे क्वार्टर में शुरू में ही हावी हो गया और उसे लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन वह इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहा। भारत ने गेंद पर अधिकतर समय नियंत्रण बनाये रखा लेकिन वह गोल नहीं कर पाया।

इस तरह से मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। भारत ने तीसरे क्वार्टर में अधिक आक्रामकता दिखायी और बेल्जियम के गोलकीपर वान डोरेन को व्यस्त रखा। भारत को आखिर में 39वें मिनट में इसका इनाम मिला जब मनदीप ने गोल करके उसे बढ़त दिलायी।

एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम अंतिम क्वार्टर में आक्रामक हो गया और उसने गोलकीपर श्रीजेश की परीक्षा ली। भारतीय गोलकीपर ने हालांकि लगातार दो बचाव करके भारत की बढ़त बरकरार रखी। आकाशदीप सिंह ने 54वें मिनट में गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी जिसके बाद बेल्जियम की वापसी की संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। श्रृंखला का दूसरा मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

Web Title: India men's hockey team beats Belgium 2-0 in first Test

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे