हॉकी विश्व कप 2018: चीन डेब्यू को तैयार, टीम के सभी 18 खिलाड़ी एक ही प्रांत मंगोलिया से

By भाषा | Published: November 29, 2018 10:04 PM2018-11-29T22:04:30+5:302018-11-29T22:04:30+5:30

Hockey World Cup: पहली बार हॉकी विश्व कप खेलने जा रही चीनी टीम के सभी 18 खिलाड़ी उसके एक ही प्रांत मंगोलिया के हैं, जबकि चीन में 34 प्रांत हैं

Hockey World Cup: China eyes debut, all 18 players from Inner Mongolia | हॉकी विश्व कप 2018: चीन डेब्यू को तैयार, टीम के सभी 18 खिलाड़ी एक ही प्रांत मंगोलिया से

चीन हॉकी वर्ल्ड कप डेब्यू के लिए तैयार

भुवनेश्वर, 29 नवंबर: यह भले ही अजीब सा लगे लेकिन चीन की पूरी 18 सदस्यीय हॉकी टीम महज एक प्रांत-अंतर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र - से है। 

चीन में 34 प्रांत हैं और यह काफी दिलचस्प है कि यहां विश्व कप में पदार्पण कर रही टीम के सभी सदस्य एक ही अंतर मंगोलिया प्रांत से हैं। चीन का इस खेल में सबसे बेहतर नतीजा 2006 दोहा एशियाई खेलों में रहा है। 

यह खेल चीन में लोकप्रिय नहीं है, पर वहां का पारंपरिक खेल 'बेकोऊ' हॉकी जैसा ही है। चीन के दक्षिण कोरियाई कोच सांग रयूल किम ने कहा, 'हां, सभी खिलाड़ी अंतर मंगोलिया प्रांत से है। और ये एक ही क्लब और एक ही प्रांत से है।' 

चीन की टीम शुक्रवार को पूल बी में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। 

Web Title: Hockey World Cup: China eyes debut, all 18 players from Inner Mongolia

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे