अमेरिका में लॉकडाउन में फंसे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की तबीयत बेहतर, स्वदेश लौटेंगे

By भाषा | Published: May 6, 2020 02:38 PM2020-05-06T14:38:49+5:302020-05-06T14:38:49+5:30

Ashok Diwan: विश्व कप विजेता पूर्व हॉकी गोलकीपक अशोक दीवान ने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह जल्द ही अमेरिका से स्वदेश लौटेंगे

Hockey veteran Ashok Diwan set for return from USA | अमेरिका में लॉकडाउन में फंसे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की तबीयत बेहतर, स्वदेश लौटेंगे

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की तबीयत बेहतर, अमेरिका से लौटेंगे स्वदेश

Highlightsआपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है: अशोक दीवानकोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

नई दिल्ली: विश्व कप विजेता पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को बताया है कि अब उनकी स्थिति बेहतर है और वह जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश लौटेंगे। पिछले महीने दीवान ने अमेरिका से वापसी के लिये मदद मांगी थी।

वह कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए थे। उन्होंने आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से संपर्क करके उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी।

दीवान ने बुधवार को बत्रा को भेजे संदेश में कहा, ‘‘आपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है। मैंने स्वदेश लौटने के लिये भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अब उनकी ओर से सकारात्मक खबर का इंतजार है।’’

विश्व कप 1975 के विजेता पूर्व खिलाड़ी ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धन्यवाद दिया। दीवान पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे के पास अमेरिका गए थे और उन्हें 20 अप्रैल को ही लौटना था लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण नहीं आ सके।

1976 ओलंपिक टीम के सदस्य रहे दीवान पिछले साल अपने बेटे के साथ समय बिताने के लिए अमेरिका के स्कैलामेंटो गए थे, जो वहां काम करता है। उन्हें 20 अप्रैल को स्वदेश लौटना था, लेकिन यात्रा प्रतिबंधों की वजह से वह फंस गए थे। 

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है, जहां इसके मरीजों की संख्या 12 लाख को पार कर गई है और इससे 72 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Web Title: Hockey veteran Ashok Diwan set for return from USA

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे