लाइव न्यूज़ :

हॉकी: भारत ने जीत के साथ की ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत

By भाषा | Updated: May 8, 2019 19:47 IST

भारतीय टीम इस दौरे में 15 और 17 मई को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ भी मैच खेलेगी। दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में प्रवाहमय खेल दिखाया और गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाये। जसकरण सिंह को पांचवें मिनट में ही मौका मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। हरमनप्रीत और रूपिंदर पाल सिंह ने रक्षापंक्ति में अच्छा खेल दिखाकर थंडरस्टिक्स के हमलों को नाकाम किया।

Open in App

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को पश्चिम ऑस्ट्रेलिया थंडरस्टिक्स को 2-0 से हराकर अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की सकारात्मक शुरुआत की। भारत की तरफ से बीरेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (50वें मिनट) ने गोल किए, जिससे टीम दौरे का पहला मैच जीतने में सफल रही।

भारतीय टीम इस दौरे में 15 और 17 मई को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ भी मैच खेलेगी। दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में प्रवाहमय खेल दिखाया और गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाये। जसकरण सिंह को पांचवें मिनट में ही मौका मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। हरमनप्रीत और रूपिंदर पाल सिंह ने रक्षापंक्ति में अच्छा खेल दिखाकर थंडरस्टिक्स के हमलों को नाकाम किया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन कप्तान मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह दोनों गोलकीपर बेन रेनी को छकाने में असफल रहे। भारत को हालांकि 23 मिनट में लाकड़ा ने बढ़त दिला दी। भारत को दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन रेनी ने उसे बचा दिया। तीसरे क्वार्टर में दोनेां टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

इस क्वॉर्टर में थंडरस्टिक्स की टीम हावी रही लेकिन भारत ने आखिरी क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की। उसे 50वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। थंडरस्टिक्स को अंतिम हूटर बजने से तीन मिनट पहले लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारत ने उन्हें बचा दिया। भारत अपना अगला मैच दस मई को आस्ट्रेलिया ‘ए’ से खेलेगा।

टॅग्स :इंडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...