लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया, 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ हासिल की सबसे बड़ी जीत

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2018 15:37 IST

भारत की हॉकी में पिछले 86 सालों में ये सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले 1932 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 से हराया था।

Open in App

जकार्ता, 22 अगस्त: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने बुधवार को अपने दूसरे पूल मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और ललित उपाध्याय ने तीन-तीन जबकि हरनमनप्रीत ने चार गोल दागे। भारत की हॉकी में पिछले 86 सालों में ये सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले 1932 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 से हराया था। 

साथ ही एशियन गेम्स के इतिहास में भी भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। भारत ने इससे पहले 1974 में ईरान को 12-0 और 1982 में बांग्लादेश को इतने ही अंतर से हराया। यही नहीं, भारत ने एशियन गेम्स में किसी भी देश द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

भारत के लिए ये गोल आकाशदीप सिंह (पहले, 15वें मिनट, 39वें), मनप्रीत सिंह (दूसरे मिनट और 17वें), रुपिंदर पाल सिंह (तीसरा मिनट, चौथे, 45वें, 60वें), सुनील विट्टलचार्या (5वें), विवेक सागर (छठे) ने दागे। साथ ही ललित उपाध्याय (16वें, 19वें, 34वें), मंदीप सिंह (21वें, 23वें), अमित रोहिदास (27वें), हरमनप्रीत सिंह (29वें, 52वें, 53वें, 55वें), वरुण कुमार (30वें), दिलप्रीत सिंह (48वें मिनट), चिंगलेनसाना (51वें मिनट), सिमरनजीत सिंह (53वें) ने गोल किये। 

भारतीय पुरुष टीम की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को अपने पहले मैच में 17-0 से हाराया था। बहरहाल, पूल-ए के अपने दूसरे मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत ने दमदार शुरुआत की और खेल के पहले तीन मिनट में ही तीन गोल दाग दिये। भारत के लिए पहला गोल आकाशदीप सिंह ने दागा। हॉन्ग कॉन्ग इस झटके से उबरा भी नहीं था कि मनप्रीत पवार ने दूसरा गोल दाग दिया। तीसरा गोल रुपिंदर पाल सिंह ने किया। 

आलम ये था कि पहले क्वॉर्टर तक भारत 6-0 और फिर हाफ टाइम तक 14-0 से आगे हो चुका था। गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2018 में भारतीय महिला टीम की शुरुआत भी शानदार रही है। महिला टीम ने मंगलवार को अपने दूसरे मैच में कजाकिस्तान को 21-0 से धोया था। वही, पहला मैच महिला टीम ने इंडोनेशिया से 8-0 से जीता था।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...