लाइव न्यूज़ :

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता घोषित, बारिश के कारण नहीं हो सका फाइनल

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2018 09:18 IST

भारतीय टीम शनिवार को जापान को सेमीफाइनल में 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं, पाकिस्तान ने मलेशिया को हराया था।

Open in App

नई दिल्ली: बारिश के कारण रद्द हुए फाइनल के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से पुरुषों की हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट के पांचवें सत्र का फाइनल मस्कट में खेला जाना था हालांकि, बारिश के कारण ये मैच भारतीय समयानुसार रविवार देर रात नहीं हो सका।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही इस खिताब को इससे पहले दो-दो बार अपने नाम किया था और इस बार वे संयुक्त विजेता बने हैं। भारत 2016 में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैम्पियन बना था।

भारतीय समय के अनुसार यह मैच रविवार देर रात 10.40 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद टूर्नामेंट के निदेशक ने भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के कोच से चर्चा के बाद फाइनल को रद्द करने का फैसला किया।

पिछली बार का चैम्पियन भारत इस टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए फाइनल में पहुंचा था। भारत ने 20 अक्टूबर को राउंड-रॉबिन मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से मात दी थी।

फाइनल से पहले तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले मलेशिया ने जापान को शूटआउट में 3-2 से हराया। निर्धारित समय तक यह मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा था। एशियन गेम्स-2018 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें भिड़ी थी और तब जापान चैम्पियन रहा था।

भारतीय टीम शनिवार को जापान को सेमीफाइनल में 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान ने मलेशिया को 3-1 (शूट-आउट) से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह पक्की की थी।

भारतीय टीम को अब इस टूर्नामेंट के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में खेलना है। एफआईएच वर्ल्ड कप का आयोजन भुवनेश्वर में होना है और इसका आगाज 28 नवंबर से होना है।

टॅग्स :हॉकी इंडियाभारत vs पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

क्रिकेटपाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...