लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन की काट हैं ये 3 सरल योगासन, दिलाते हैं मानसिक शांति

By मेघना वर्मा | Updated: January 8, 2018 17:48 IST

मानसिक तनाव को कम कर डिप्रेशन से लड़ने की ताकत देते हैं ये योगासन, जानें इन्हें करने का सरल तरिका।

Open in App

डिप्रेशन आज की भाग-दौड़ भरी लाइफ की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। धीरे-धीरे तनाव कब डिप्रेशन में तब्दील हो जाता है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। सबसे बड़ी मुश्किल इस बात की है कि कौन डिप्रेशन का शिकार है और कौन नहीं, इसके लक्षण पहचान पाना बड़ी चुनौती है। लेकिन एक बात साफ है कि डिप्रेशन जैसे परेशानी लाइफ को तहस-नहस करके रख देती है। मगर ऐसी कोई परेशानी आपकी लाइफ में ना आए और यदि आपकी पहचान में कोई इसका शिकार है तो उसे आगे बताए जा रहे 3 योगासन बताएं, इससे मानसिक राहत मिलेगी।

बैक बेन्डिंग या चक्रासन

वशिष्ट योग फाउंडेशन के संस्थापक और योग गुरु धीरज वशिष्ट ने बताया कि जब इंसान डिप्रेशन में होता है तो उसमें कुछ अलग संकेत दिखते हैं जैसे कि कंधा झुका हुआ होता है, सीना अंदर की और धसा रहता है आदि। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति का अनाहत चक्र असंतुलित हो जाता है। उनके सोचने-समझने की शक्ति उन्हें सिर्फ नकारात्मक चीजों तक ले जाती है। ऐसे में सबसे अच्छा होता है बैक बेन्डिंग योग। इससे ना सिर्फ इन्सान सीधा खड़ा होता है बल्कि उसके अनाहत चक्र को भी सही करता है। 

ऐसे करें बैक बेन्डिंग

पैरों को दूर करके सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को हवा में ले जाते हुए खुद को पीछे की और ले जाने की कोशिश करें। योग गुरु धीरज ने बताया कि ये योगा प्रशिक्षण के अंतर्गत होआ चाहिए। शुरू में इसे करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन यह डिप्रेशन के लिए सबसे कारगर योग माना जाता है।

सेतुबंध आसन

खुद को सेतु जैसा बनाने वाला यह योग आपके फेफड़े और ह्रदय को स्वस्थ रखता है। योग गुरु धीरज ने बताया कि इसे करने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसे करने के लिए जमीन पर सीधे लेट जाएं। पैरों को अपने नीचे रखें और दोनों पैरों पर उठते हुए खुद को हवा में ले जाएं। खुद को हवा में रखने की कोशिश करें। योग गुरु धीरज ने बताया कि डिप्रेशन को कम करने के लिए ज्यादातर ऐसे योग का उपयोग करते हैं जिसमें सर ऊपर और आपका ह्रदय नीचे रहता है।

शीर्षासन

सर के बल खड़े हो कर किया जाने वाला यह आसन भी डिप्रेशन को कम करने में बहुत मदद करता है। इसमें ना सिर्फ आपका ह्रदय आपके सिर से ऊपर रहता है बल्कि इससे आपके खून का दौरा भी सिर की ओर तेजी से होता है जो कि काफी फायदेमंद है। 

ऐसे करें शीर्षासन

जमीन पर उलटे खड़े होने की कोशिश करें और धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं। शुरूआती समय में आप इसे दीवार के सहारे कर सकते हैं लेकिन संभव हो तो इसे सिर्फ हाथ और सिर के बल ही करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब