लाइव न्यूज़ :

World Suicide Prevention Day 2022: हर 4 मिनट में 1 भारतीय करता है सुसाइड, युवा और दिहाड़ी मजदूर है सबसे ज्यादा शिकार

By आजाद खान | Updated: September 8, 2022 11:24 IST

एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि देश में आत्महत्या का शिकार ज्यादा तर युवा और दिहाड़ी मजदूर हुए है। रिपोर्ट के अनुसार, खुदकुशी से मरने वाला हर चौथा शख्स दिहाड़ी मजदूर है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। ऐसे में भारत में आत्महत्या से मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा देखी गई है। एनसीआरबी रिपोर्ट की अगर माने तो भारत में हर चार मिनट में एक शुदकुशी होती है।

World Suicide Prevention Day 2022: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि भारत में हर चार मिनट में एक आत्महत्या होती है। इस रिपोर्ट में गौर करने वाली बात यह है कि देश में आत्महत्या करने वाले हर तीन में से एक युवा होता है। 

यही नहीं एक और रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पिछले साल भारत में आत्महत्या से मरने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर है। ऐसे में इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि हर 12 मिनट में 30 साल से कम युवा अपनी जान लेता है। इन आत्महत्याओं के पीछे तनाव या डिप्रेशन (Depression) को मुख्य कारण माना जा रहा है। 

आत्महत्या से मरने वाला हर चौधा व्यक्ति है दिहाड़ी मजदूर

एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया’ (Accidental Deaths and Suicides in India) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पिछले साल 1,64,033 लोगों ने सुसाइड किया है जिसमें एक चौथाई लोग दिहाड़ी मजदूर थे। 

इससे यह खुलासा हुआ है कि देश में आत्महत्या करने वाला है हर चौथा शख्स दिहाड़ी मजदूर है। 

आत्महत्या करने वालों में पुरुष है ज्यादा

2021 में भारत में कुल 1.64 लाख आत्महत्या की केस दर्ज की गई है। ऐसे में हर रोज 450 और हर एक घंटे में 18 सुसाइड के मामले सामने आए है। आपको बता दें कि यह अब तक के समय का सबसे ज्यादा आत्महत्या का मामला है। 

वहीं अगर बात करे खुदकुशी करने वालों की तो देश में कुल 1.19 लाख पुरुषों ने किसी न किसी कारण से अपनी जान दी है। अगर बात करें महिलाओं की तो पिछले साल कुल 45,026 महिलाएं ने आत्महत्या की है। ट्रांसजेंडर में भी खुदकुशी के मामले देखें गए है और पिछले साल उनकी संख्या 28 थी। 

प्यार-मोहब्बत के चक्कर में सबसे ज्यादा आत्महत्या हुई है

एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि युवाओं में प्यार-मोहब्बत के चक्कर में 2.9 प्रतिशत आत्महत्या देखी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर वो लोग शामिल है जो दहेज झगड़ों, ड्रग्स और गरीबी के कारण अपनी जान लेते है। इन हालातों में आत्महत्या करने वाले 2.3 प्रतिशत लोग होते है। 

इसके आलावा कई और कारण भी होते है जिस कारण यह आत्महत्या की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष सामाजिक और आर्थिक परेशानियों के कारण तथा महिलाएं व्यक्तिगत और भावनात्मक कारणों से भी खुदकुशी होती है। 

टॅग्स :विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसआत्महत्या प्रयासभारतक्राइमMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम