लाइव न्यूज़ :

World Smile Day : 'पाजी कभी हंस भी लिया करो', हार्ट अटैक, तनाव, मोटापे, बीपी से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: October 5, 2018 08:17 IST

आज यानी 5 अक्टूबर को वर्ल्ड स्माइल डे World Smile Day है। हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को दुनियाभर में इस दिन को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि मुस्कुराने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 

Open in App

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते लोग खिलखिला कर हंसना तो दूर, मुस्कुराना तक भूल गए हैं। कहते हैं 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसन'। ये बात सोलह आने सच है कि हंसी लाख रोगों की एक दवा होती है। आपने मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में लोगों को नकली हंसी हंसते हुए जरूर देखा होगा। किसी के लिए यह नजारा अजीब हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। किसी मज़ेदार बात पर हंसने के बाद आपको कितना रिलैक्स फील होता है, आप ये स्वयं भी जानते हैं। हंसने से कई मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है जिससे शरीर की एक्सरसाइज होती रहती है। आज यानी 5 अक्टूबर को वर्ल्ड स्माइल डे World Smile Day है। हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को दुनियाभर में इस दिन को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि मुस्कुराने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 

1) हार्ट रेट होती है कममुस्कुराने से हार्ट रेट कम होती है और शरीर को आराम मिलता है। यह बिना काम के दिल को काम करने देता है। जो लोग मुस्कुराते हैं और हंसते हैं उन्हें हृदय रोग होने की संभावना कम होती है। मुस्कुराने से अस्थायी रूप से रक्तचाप भी कम होता है।

2) तनाव होता है दूरआधुनिक दुनिया में तनाव एक आम समस्या है जो स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा कारण है। दिन भर थोड़ा बहुत मुस्कुराने से तनाव कम हो सकता  है। मुस्कुराते से एन्डॉर्फिन जारी होते हैं, जो तनाव हार्मोन का प्रतिरोध करते हैं और कम करते हैं।

3) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूतहंसने से शरीर को आराम मिलता है और इससे इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है जिससे आपको विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।  4) हार्ट अटैक का खतरा होता है कमकई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि हंसने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगभग 40 फीसदी तक कम होता है। हंसने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट समेत शरीर के बाकी अंगों में भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड पहुंचने लगता है और इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

5) तेजी से कम होता है वजनशोध में यह बताया गया है कि हंसने या खुश रहने से आपको भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। हंसने से शरीर में ख़ुशी वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्त्राव बढ़ जाता है जिससे भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 10-15 मिनट हंसने से 40 कैलोरी बर्न होती है। 

6) चेहरे पर आती है चमक रिसर्च में यह बताया गया कि हमेशा खुश रहने या हंसने का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है और यह काफी हद तक एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।

टॅग्स :वर्ल्ड स्माइल डेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब