लाइव न्यूज़ :

World Menstrual Hygiene Day: इन दो के अलावा महिलाएं इस्तेमाल करें ये 4 पीरियड प्रोडक्ट, वेजाइना की सेहत के लिए हैं बेहतर

By गुलनीत कौर | Updated: May 28, 2019 12:14 IST

पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड से लेकर अन्य उत्पादों के क्या फायदे और नुकसान हैं ये सभी महिलाओं को मालूम होने चाहिए। साथ ही प्रसिद्ध उत्पादों के अलावा और क्या विकल्प हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे भी हैं, इसकी जानकारी भी पता होनी चाहिए।

Open in App

बीते कुछ सालों में भारत में पीरियड्स को लेकर जागरूकता बढ़ गई है। लोग महिलाओं की इस मासिक तकलीफ को समझ रहे हैं और इस दौरान उन्हें किन किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए, इससे संबंधित जानकारी को भी उन तक पहुंचाने की पूरे कोशिश में लगे हैं। आज यानी 28 मई को 'वर्ल्ड मेंसुरल हाइजीन डे' है।

यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर की महिलाओं को पीरियड्स और इससे जुड़ी स्वास्थवर्धक बातों की जानकारी दी जाती है। पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड से लेकर अन्य उत्पादों के क्या फायदे और नुकसान हैं ये सभी महिलाओं को मालूम होने चाहिए। साथ ही प्रसिद्ध उत्पादों के अलावा और क्या विकल्प हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे भी हैं, इसकी जानकारी भी पता होनी चाहिए।

भारत में इस समय अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेनेटरी पैड का ही इस्तेमाल करती हैं। बहुत ही कम प्रतिशत महिलाएं पीरियड्स में टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं। एक्सपर्ट्स की राय में ये दोनों ही उत्पाद केमिकल युक्त होते हैं। सेनेटरी पैड से प्राइवेट एरिया में एलर्जी होने का अधिक डर होता है। इसके आलावा टैम्पोन वेजाइना से ब्लड के साथ आवश्यक लिक्विड को भी अपने भीतर सोख लेता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बुरा है।

तो आज वर्ल्ड मेंसुरल हाइजीन डे पर हम आपको सेनेटरी पैड और टैम्पोन के अलावा पीरियड्स में भारतीय महिलाएं क्या इस्तेमाल कर सकती हैं, यह बताएंगे। ये सभी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए सही हैं और साथ ही इको-फ्रेंडली भी हैं। यानी पर्यावरण के लिहाज से भी उपयुक्त बनाए गए हैं। इनके इस्तेमाल का तरीका भी आसान है। आइए जानते हैं पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाले 4 इको-फ्रेंडली उत्पादों के बारे में:

1) क्लॉथ पैड

नाम से ही समझ आता है कि ये ऐसे पैड हैं जो कपड़े के बने हुए होते हैं। पीरियड्स में कपड़े के इस्तेमाल को हमेशा से ही दरकिनार किया गया है। क्योंकि ये कम्फ़र्टेबल नहीं होते। साथ ही हाइजीन के लिए बुरे माने गए हैं, मगर क्लॉथ पैड को तरीके से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से परेशानी नहीं होती। 

2) लेबिया पैड

लेबिया पैड आजकल फेमस हो रहे हैं। ये छोटे और शेप में पौधे की पत्तियों की तरह लगते हैं। इन पैड की ये खासियत है कि ये ब्लड को पैड के बिलकुल बीच में ले आते हैं। ताकि कपड़ों पर किसी भी तरह का दाग ना लगे सके। इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका आसान और आरामदायक है। ये इको-फ्रेंडली पैड हैं।

3) पीरियड अंडरवियर

अगर ये आपको कहीं से मिल जाए तो पीरियड्स की चिकचिक से आप मुक्त हो जाएँगी। पीरियड उन्देवियर को बहुत तरीके से डिजाईन किया गया अहै। यह ब्लड फ्लो को अंडरवियर के बीच में रोकता है। अंडरवियर की साइड स्किन के साथ चिपकी रहती है। ताकि ब्लड कहीं से लीक ना होने पाए। एक पीरियड अंडरवियर 4 से 5 घंटे तक काम करता है।

यह भी पढ़ें: Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन में तुरंत आराम देती हैं ये 4 चीजें

4) मेंस्ट्रुअल कप

सिलिकॉन से बनी ये कप जैसी दिखने अवली चीज आजकल यंग महिलाओं एक बीच काफी फेमस हो रही है। मेंस्ट्रुअल कप 7 से 8 घंटे का करते हैं। जितना कि एक सेनेटरी पैड काम करता है। ये कप बगीना में इन्सर्ट किए जाते हैं। ये सॉफ्ट होते हैं जिससे वेजाइना में इन्हें रखने से कोई तकलीफ नहीं होती। ब्लड इनमें एकत्रित हो जाता है जिसे बाद में फ्लश कर सकते हैं। ये अलग अलग साइज़, कलर और शेप में भी मिलते हैं।

टॅग्स :पीरियड्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत