लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड लाफ्टर डे 2018: तो इन पांच कारणों से भी हंसना है जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: May 6, 2018 11:50 IST

एक हंसी ही है जो आपको वापिस सकारात्मकता की ओर ला सकती है। रोते हुए को भी हंसा देने वाली मुस्कुराहट सिर्फ खुश रहने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य रहने के लिए भी बहुत जरूरी है।

Open in App

हंसी एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई अपनाना चाहता है। ये ना सिर्फ लोगों को करीब लाती है बल्कि किसी अनजान को भी अपना बना देती है। एक हंसी ही है जो लोगों को उनकी खुशी का एहसास दिलाती है। एक हंसी ही तो है जो लोगों को ये बताती है कि जिंदगी में सब सही है सब खुश हैं। वैसे तो हंसने के लिए किसी खास समय की जरूरत नहीं होती आप जब चाहें अपनी पुरानी और खूबसूरत यादों को याद करके हंस सकते हैं लेकिन आज की लाइफस्टाइल में लोग इतने बिजी हो गए हैं कि उनके पास खुद के लिए और खुद की खुशी के लिए भी समय नहीं बचा है। अपने लिए समय निकालने और खुद को खुश रखने के उद्देश्य से हर साल मई के पहले रविवार को 'हास्य दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये हास्य दिवस 6 मई को मनाया जा रहा है।

क्या है हास्य दिवस का इतिहास

इसका विश्व दिवस के रूप में प्रथम आयोजन 11 जनवरी, 1998 को मुंबई में किया गया था। हास्य दिवस को पहले विश्व हास्य योग आंदोलन के रूप में मनाया जाता था।इसका पूरा श्रेय डॉ मदन कटारिया को जाता है। हास्य योग के अनुसार, हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। विश्व हास्य दिवस का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सदभाव के उद्देश्य से हुई। विश्व हास्य दिवस की लोकप्रियता हास्य योग आंदोलन के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गई। आज पूरे विश्व में छह हजार से भी अधिक हास्य क्लब हैं। इस मौके पर विश्व के बहुत से शहरों में रैलियां, गोष्ठियां एवं सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं।

क्यों जरूरी है हंसना

रोते हुए को भी हंसा देने वाली मुस्कुराहट सिर्फ खुश रहने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य रहने के लिए भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको हंसने के ऐसे ही 5 फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनने के बाद आप भी अपने जीवन में खुश रहना और हंसना चाहेंगे।

1. तनाव को रखता है दूर

हंसी वैसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी मुस्कान आपको सारे तनाव से दूर रखती है।आपके दिन भर की थकान और काम के दबाव, तनाव को बस एक छोटी सी मुस्कराहट से दूर किया जा सकता है।

2. आती है सकारात्मकता

आज लोगों के पास समय कम होने की वजह से वो अपने परिवार वालों या दोस्तोने कसे साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पा रहे हैं। काम का इतना प्रेशर है की लोगों में नकारात्मकता का भाव बढ़ता जा रहा है। एक हंसी ही है जो आपको वापिस सकारात्मकता की ओर ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी हजारों की संख्या ,में लाफ्टर क्लब खुल गए हैं जहां लोग जाना और मुस्कुराना पसंद करते हैं।

3. रिलैक्स पॉइंट होते हैं एक्टिव

हंसने से हमारे सारे नसें खींचती है जिससे हमारे रिलैक्स पॉइंट एक्टिव हो जाते हैं। यही कारण है कि थोड़ी देर भी हंसने के बाद आप रिलैक्स हो जाते हैं और उनकी साड़ी थकान दूर हो जाती है।

4. ब्लड सर्कुलेशन को रखता है ठीक

आज के खानपान में जंक फूड इतना शामिल है जिससे हमारे शरीर में खून की अत्यधिक कमी होने लगी है। खून का बैलेंस संतुलित करने के लिए भी हंसना एक सबसे अच्छा व्यायाम है। इससे आपके शरीर में खून का बैलेंस बना रहता है।

5. अन्य बिमारियों से दूर

हंसना सिर्फ शरीर में खून के लिए या तनाव के लिए ही नहीं बल्कि निराशा, गले की समस्या, थाइराईड, मोटापा, अस्थमा, ब्लड प्रेशर और दिल से जुडी किसी भी बिमारी को सही करने में मददगार साबित होता है।

तो बस अब अपने दैनिक जीवन में खुशियां और हंसने का बहाना खोजिये, अपने साथ अपने आस-पास के लोगों को भी हंसाते रहिये।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब