लाइव न्यूज़ :

World Health Day: बच्चों को हेल्दी और फिट रखने के लिए उन्हें जरूर खिलाएं ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: April 6, 2018 09:56 IST

बच्चों की डाइट में वो सभी चीजें होनी चाहिए जिससे उन्हें सारे वि‍टामिन, मिनरल्स और दूसरे पौष्ट‍िक तत्व मिल सकें।

Open in App

बच्‍चों के विकास के लिए पोषणयुक्‍त आहार की ज्‍यादा जरूरत होती है। बच्चे खाना खाने में नखरे करते ही हैं। ऐसे में अक्सर उनका पोषण अधूरा रह जाता है लेकिन इस उम्र में पोषण की कमी भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। बच्चों के लिए सही डाइट चार्ट का होना जरूरी है नही तो वे बीमार पड़ सकते हैं। इसी उम्र में शारीरिक और मानसिक विकास होता है और अगर बच्चा जरूरी तत्व नहीं ले रहा है तो उसकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। बढ़ते बच्चों को प्रोटीन, विटमिन और मिनरल्स की भी ज्यादा जरूरत होती है। बच्चों की डाइट हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। उनकी डाइट में वो सभी चीजें होनी चाहिए जिससे उन्हें सारे वि‍टामिन, मिनरल्स और दूसरे पौष्ट‍िक तत्व मिल सकें। आप चाहें तो अपने बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए उसकी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकती हैं। अगर आप अपने बच्चों को ठीक से पोषण देना चाहते है, तो आपको बच्चो का दिमाग पढ़ना होगा। आप डाइट में उनकी मनपसंद की चीजें शामिल करें। गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में कंसल्टेंट पीडियाट्रिक डॉक्टर रोहित गुप्ता  आपको बता रहे हैं कि आपको बच्चों की डाइट का कैसे ध्यान रखना चाहिए।

1) डाइट चार्ट बनाएं

ध्यान रहे कि बच्चे के खाने में सही मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्‍स, कार्ब और फैट्स शामिल होने चाहिए। खाने के साथ बच्चो को दूध जरूर दें क्योकि इसमें आवश्यक पोषण होते हैं। जब भी बच्चो के लिए फूड चार्ट बना रहे हैं, तो उनकी पसंद की चीजें शामिल करें। 

2) लालच दें

अगर आपका बच्चा दूध न पीएं तो उसे कहे कि अगर वह दूध पी लेगा तो उसे टीवी देखने के मिलेगा। ऐसे में वे टीवी देखने के लालच में रोज शाम को दूध का इंतजार करेगा और दूध भी पी लेगा।

3) भोजन की सजावट

अगर आपका बच्चा सब्‍जियां नही खाता है, तो उसे ऑलिव ऑइल में फ्राई कर के ऑमलेट में रख कर दें या फिर रोटी में फोल्‍ड कर के खिला सकती हैं। 

4) जबरदस्ती ना करें

अगर आपके बच्‍चे को कोई सब्‍जी, अंडा या दूध खाने या पीने का मन नहीं है तो उसे न खिलाएं। पर अगर चाहें तो अंडे को पुडिंग में मिला कर खिलाएं या फिर दूध में हॉर्लिक्‍स मिला कर पिलाएं।

यह भी पढ़ें- एनीमिया से बचने के लिए ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट

डाइट में शामिल हों ये चीजें

1) दूधदूध बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे हड्ड‍ियां मजबूत बनती हैं। साथ ही दूध में विटामिन ए, बी2 और बी12 भी होते हैं जो शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं।

2) अंडेअंडे खाना बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है। अंडों में विटामिन डी, फैट और आयरन होता है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।

3) ब्रोकलीब्रोकली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इससे बच्चों की हड्डि‍यां मजबूत होती है। हो सकता है आपके बच्चे को इसका स्वाद पसंद नहीं आए। ऐसे में आप अपने बच्चे को इसका सूप दे सकती हैं। या फिर दूसरी सब्ज‍ियों के साथ मिलाकर इसकी सब्जी तैयार कर सकते हैं।

4) ब्लू बैरीब्लू बैरी खाने में बहुत स्वादिष्ट और बच्चों के लिए बेहद हेल्दी होती है। इसमें विटामिन सी और बी, आयरन, फाइबर पाया जाता है जिससे हड्डि‍यां मजबूत होती हैं। ब्लू बैरी खिलानें में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि इसे बच्चे बड़े शौक से खाते हैं।

यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानिए हाइपरटेंशन से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

5) दही दही बढ़ते बच्चों के लिए एक जरूरी चीज है। दही हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है और ताकत भी देती है। दही को आप लस्सी के रूप में या फिर छाछ के रूप में अपने बच्चे को दे सकती हैं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब