लाइव न्यूज़ :

World Chocolate Day 2020: कोरोना संकट में रोजाना खायें एक चॉकलेट, तनाव-चिंता होगी कम, ये भी हैं 8 फायदे

By उस्मान | Updated: July 7, 2020 12:50 IST

Health benefits of chocolate: कई अध्ययनों में पाया गया है कि चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने का काम करती है

Open in App

World Chocolate Day: हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। विश्व चॉकलेट दिवस दुनिया भर में दोस्तों और परिवार को चॉकलेट देकर मनाया जाता है। चॉकलेट मनोदशा बढ़ाने के रूप में काम करती है और इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

चॉकलेट दिवस पहली बार 1950 के दशक में यूरोप में मनाया गया था। आमतौर पर वर्ल्ड चॉकलेट 7 जुलाई को मनाया जाता है लेकिन कुछ देश इसे अलग-अलग दिनों में भी मनाते हैं। 

महिलाओं के लिए चॉकलेट खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि डार्क चॉकलेट का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है? ड्राई स्किन वाली महिलाओं को डार्क चॉकलेट खाने से झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो आपको यह अच्छी तरह मालूम होगा कि यह मूड को बेहतर बनाने में मददगार होती है। चलिए जानते हैं कि चॉकलेट खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) मूड बनता है बेहतरसाल 2015 में ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, वयस्कों के लिए चॉकलेट का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से उनमें आत्म-संतुष्ट‍ि बढ़ती है। साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत कारगर है।

2) तनाव कम करने में सहायकएक अध्ययन के अनुसार दो सप्ताह तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है। चॉकलेट खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं। ऑस्ट्रेलियाई शोधार्थियों के अनुसार डार्क चॉकलेट खाने से हाई ब्लड प्रेशर संतुलित होता है। कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होते हैं।

3) पीरियड्स की समस्याओं से मिलती है राहतडार्क चॉकलेट का सेवन करने से मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवा खाती है लेकिन अगर उसकी जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

4) ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है कमचॉकलेट को ऑक्सीडेटिव तनाव घटाने के लिए बहुत शक्तिशाली माना गया है। इसकी वजह से सूजन, चिंता और इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याएं उत्पन्न होती जाती हैं। इसलिए चॉकलेट केवल स्वाद में नहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत असरदार है।

5) दिल के लिए फायदेमंदसाल 2010 में हुए एक शोध से पता चला है कि यह ब्लड-प्रेशर को कम करता है। ऐसे में चॉकलेट के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं यूरोपीय सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाकर दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से सुरक्ष‍ित रहा जा सकता है।

6) वजन घटाने में मददगारकैलिफोर्निया के सैन डिएगो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि जो वयस्क नियमित रूप से चॉकलेट खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है।

7) त्वचा और बालों के लिए फायदेमंदएक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, डार्क चॉकलेट का सेवन करने से त्वचा जवां दिखाई देती है। चेहरे की त्वचा का ढीलापन खत्म हो जाता है और त्वचा में चमक आ जाती है। डार्क चॉकलेट का सेवन करने से बालों संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है, इसके सेवन से बालों का झड़ना कम हो जाता है साथ ही बाल लंबे और घने हो जाते है।

8) छह घंटे तक बढ़ सकती है सेक्स परफॉरमेंसएक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस छह घंटे तक बढ़ सकती है। बेल्जियम के वैज्ञानिकों का मानना है कि चॉकलेट के मूल घटक कोकोआ में शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त प्रवाह को बेहतर बनाए रखते हैं।

रिसर्च में पाया गया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बेडरूम में आपकी सेक्स परफॉरमेंस दो घंटे से बढ़कर छह घंटे हो सकती है। इसमें फेनाइलथिलामाइन (पीईए) नामक एक यौगिक होता है जो सेक्स के दौरान मूड बढ़ाने वाले एंडोर्फिन जारी करता है।

टॅग्स :चॉकलेट डेचॉकलेटहेल्थ टिप्सइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब