लाइव न्यूज़ :

13 साल की उम्र से पहले हो जाए पीरियड्स तो जान को है ये खतरा, रिसर्च में हुए और भी चौकाने वाले खुलासे

By गुलनीत कौर | Updated: January 16, 2018 14:43 IST

उम्र से पहले पीरियड्स हो जाने से प्रेग्नेंसी में गर्भपात, मृत प्रसव जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

Open in App

पीरियड्स होना और इसका रुक जाना पूर्ण रूप से एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इन दोनों को ही कंट्रोल नहीं किया जा सकता और यदि किया भी जाए तो इसका हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार पहली बार पीरियड्स होने की उम्र और उसके रुकने यानी मीनोपॉज की उम्र का लड़की के शरीर पर खास प्रभाव पड़ता है। 

13 की उम्र में पहले पीरियड्स

जर्नल हार्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक औसतन लड़कियों को 13 वर्ष की उम्र में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। लेकिन अगर यह 13 से पहले हो जाए तो स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो वे लड़कियां जिन्हें 11 वर्ष की उम्र में ही पीरियड्स शुरू हो जाते हैं उनके लिए हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं अगर 47 की उम्र में महिला मीनोपॉज में एंटर हो जाए तो इसके कारण हार्ट डिजीज का खतरा 40 प्रतिशत बढ़ जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस शोध में वर्ष 2006 से 2016 के बीच अनगिनत महिलाओं को शामिल किया गया। शुरुआती स्तर पर 56 वर्षीय महिलाओं को इस शोध का हिस्सा बनाया गया, लेकिन बाद में टीनएज लड़कियों से लेकर प्रेग्नेंट महिलाएं भी इसमें शामिल की गईं। शोधकर्ताओं का कहना है कि वो लड़कियां जिन्हें 13 वर्ष की उम्र में पहली बार पीरियड्स हो जाते हैं वे 26 की उम्र में पहला बच्चा डिलीवर करती हैं और औसतन 50 की उम्र तक आते-आते मीनोपॉज में एंटर कर जाती हैं। 

जल्दी पीरियड्स होने का नुकसान

लेकिन सामान्य उम्र से हटकर अगर किसी लड़की को 12 वर्ष की उम्र में पहले पीरियड्स हो जाएं तो उसके लिए हृदय रोग का खतरा अन्य की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ जाता है। इन्हीं लड़कियों को 47 या 50 की उम्र से पहले ही मीनोपॉज हो जाने का खतरा भी होता है। इसके अलावा जल्दी पीरियड्स होने का एक बुरा प्रभाव प्रेग्नेंसी पर भी होता है। गर्भपात, प्रेग्नेंसी कंसीव करने में देरी और यहां तक कि मृत प्रसव भी इसका परिणाम बन सकता है। 

मीनोपॉज हालांकि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन इस फेज में एंटर करने के बाद महिलाएं विभिन्न रोगों का शिकार हो जाती हैं। घुटनों में दर्द, स्वभाव में चिढ़चिढापैन, माइग्रेन, स्किन संबंधी ग्ताक्लीफें, आदि होने लगती हैं। दरअसल पीरियड्स के दौरान महिलाओं की बॉडी से कई तरह के बुरे हार्मोन्स रिलीज हो जाते हैं, लेकिन मीनोपॉज के बाद ये शरीर के अन्दर ही इकट्ठे होते रहते हैं और कई तरह के रोगों को जन्म देते हैं। 

मीनोपॉज का स्वास्थ्य पर अधिक बुरा प्रभाव ना हो इसके लिए महिलाएं स्वयं कुछ तरीके अपना सकती हैं। अगर रोजाना की डायट में कुछ बदलाव लाए जाएं तो मीनोपॉज से होने वाली परेशानियों को काफी कम किया जा सकता है। जानें कैसे- 

- अधिक से अधिक कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें- रोज की डायट में आयरन और फाइबर की मात्रा बढ़ा दें- सुबह-शाम दो बार हरी सब्जियां और फल खाएं- बॉडी को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें, अधिक से अधिक पानी पिएं- बॉडी वेट को मेनटेन रखने की कोशिश करें

टॅग्स :पीरियड्समीनोपॉजस्वास्थ्यहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरिसर्च: आम दिनों के मुकाबले पीरियड्स में शारीरक संबंध बनाने के होते हैं ये 7 फायदे

स्वास्थ्यअनइवेन पीरियड्स अब नहीं करेंगे परेशान, ऐसे करें घरेलू उपचार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम