लाइव न्यूज़ :

Depression: महिलाओं में डिप्रेशन का खतरा पुरुषों की तुलना में दोगुना, अध्ययन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 19:05 IST

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अवसाद का खतरा दोगुना होता है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई। 'नेचर कम्युनिकेशंस' पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्ष बताते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अवसाद संबंधित जोखिम में आनुवंशिक कारक अधिक भूमिका निभाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDepression: महिलाओं में डिप्रेशन का खतरा पुरुषों की तुलना में दोगुना, अध्ययन

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अवसाद का खतरा दोगुना होता है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई। 'नेचर कम्युनिकेशंस' पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्ष बताते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अवसाद संबंधित जोखिम में आनुवंशिक कारक अधिक भूमिका निभाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्यूआईएमआर (क्वींसलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च) बर्गहॉफर मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ शोधकर्ता और अध्ययन की लेखिका ब्रिटनी मिशेल ने कहा, "हम जानते हैं कि महिलाओं में अपने जीवनकाल में अवसाद से पीड़ित होने की संभावना पुरुषों की तुलना में दोगुनी होती है।" मिशेल ने कहा, "अब तक, यह समझाने के लिए कोई सुसंगत शोध नहीं हुआ है कि अवसाद महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग तरीके से क्यों प्रभावित करता है।"

टीम ने कहा कि इस अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के अवसादग्रस्त लगभग 1,30,000 महिलाओं और 65,000 पुरुषों के आनुवंशिक जानकारियों की जांच की गई है। अध्ययन में लगभग 1,60,000 महिलाओं और 1,30,000 से अधिक अवसाद-मुक्त पुरुषों के आंकड़ों का भी विश्लेषण किया गया। अध्ययन करने वाले दल ने कहा कि इस अध्ययन के परिणामों ने इस बात के अनुवांशिक प्रमाण उपलब्ध कराये हैं कि कैस पुरुष एवं महिलाओं में अवसाद अलग अलग तरह से मौजूद रहता है। शोधकर्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि अध्ययन में पाए गये जिन डीएनए बदलाव की पहचान की गयी है वे लोगों के जन्म के साथ पाए गये अनुवांश बदलाव हैं और वे जीवन के अनुभवों के कारण नहीं होते हैं। इस शोध पत्र की अन्य लेखिका जोडी थॉमस ने कहा,‘‘निष्कर्षों ने इस बात के महत्व को रेखांकित किया है कि अवसाद एवं अन्य स्वास्थ्य परिस्थितियों के अध्ययन में स्त्री-पुरुष आधारित अनुवांशिक प्रभाव पर विचार किया जाना चाहिए।’’

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब