कहीं भी मिल जायें ये 8 चीजें तुरंत घर ले आना, दाद, खुजली, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों का होगा नाश

By उस्मान | Published: December 19, 2019 11:50 AM2019-12-19T11:50:53+5:302019-12-19T11:50:53+5:30

सर्दियों में हवा के सामान्य से अधिक सूखे होने के कारण इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

winter skin care tips : skin diseases list in winter and home remedies, natural remedies, medical treatment | कहीं भी मिल जायें ये 8 चीजें तुरंत घर ले आना, दाद, खुजली, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों का होगा नाश

कहीं भी मिल जायें ये 8 चीजें तुरंत घर ले आना, दाद, खुजली, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों का होगा नाश

Highlightsचर्म रोग के उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल हैइससे राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं

सर्दियों में त्वचा से जुड़ीं कई समस्याओं का खतरा होता है। इस मौसम में त्वचा को नजरअंदाज करने से आपको एक्जिमा, खाज, खुजली, त्वचा का फटना, सोरायसिस, दाने होना, मुंहासे, फोड़े, फुंसी आदि चर्म रोगों का खतरा हो सकता है। 

दरसल सर्दियों के मौसम में हवा बहुत ज्यादा शुष्क हो जाती है और हवा के सामान्य से अधिक सूखे होने के कारण इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कपड़ों की कई परतें पहनने, गर्म स्नान करने आदि से भी यह समस्याएं हो सकती हैं। 

किसी भी तरह के चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। सही समय पर इलाज नहीं कराने से स्थिति गंभीर हो सकती है और आप लंबे समय तक इनका शिकार बन सकते हैं। इनसे बचने और राहत पाने के लिए आपको इन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

नीम के पत्ते
खाज-खुजली होने पर नीम की पत्तियों को लाकर साफ पानी से धोकर चटनी की तरह पीसकर लें। इसे दही में अच्छी तरह मिक्स करके दाद, खाज, खुजली पर लेप करके कपड़े से बांधकर चार-पांच घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या खत्म हो सकती है।

गेंदे फूल के पत्ते
ऐसा माना जाता है कि गेंदे के फूल की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। दाद, खाज, खुजली को दूर करनेके लिए गेंदे की पत्ती को पानी में उबालकर दिन में दो-तीन बार प्रभावित हिस्से को रगड़कर धोने से राहत मिल सकती है।

शहद
इसके लिए आपको शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल चाहिए। पहले शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल को ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद, पैक को गुनगुने पानी से धो लें।

कपूर 
सौ ग्राम नारियल के तेल में कपूर की दो टिकिया को अच्छी तरह से मिलाकर सुरक्षित रख लें। अब नीम की पत्तियों को लाकर पानी में उबालकर दाद, खाज, खुजली को धो लें। इसके बाद इस तेल को लगा लें। नियमित ऐसा करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या दूर हो सकती है।

अनार के पत्ते
अनार के कुछ पत्तों को अच्छी तरह धोकर लेप बना लें। इस लेप को प्रभावित हिस्से पर लगायें और कुछ देर बाद पानी से धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि अनार के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

चिरायता
सर्दियों में होने वाले त्वचा रोगों के लिए चिरायता रामबाण है। चार ग्राम चिरौता और चार ग्राम कुटकी लेकर शीशे या चीनी के बर्तन में आधा ग्लास पानी डाल कर भींगने के लिए रात भर छोड़ दें। सुबह रात को भिगोया हुआ चिरौता और कुटकी का पानी निथार कर कपड़े से छानकर पी लें और पीने के बाद 3-4 घंटे तक कुछ खांए नहीं। ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है। 

चंदन पाउडर
इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी
सर्दियों में कई बार त्वचा के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं जिससे कई त्वचा रोग हो सकते हैं। खासकर ऑयली स्किन वालों को यह समस्या बहुत होती है। इन्हें खत्म करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लहाना चाहिए।

Web Title: winter skin care tips : skin diseases list in winter and home remedies, natural remedies, medical treatment

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे