लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में ड्राई स्किन, फंगल इन्फेक्शन, मुहांसे, दाद, खुजली, फोड़े, फुंसी को जड़ से खत्म कर देंगी ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: December 6, 2018 11:37 IST

बेशक इन समस्याओं से बचने के लिए बाजार में कई तरह के लोशन और क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन यह सभी टेम्पररी उपाय हैं और इनमें पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं।

Open in App

सर्दियों में तापमान गिरने और ठंडी हवाओं के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इस मौसम में ड्राई स्किन, फंगल इन्फेक्शन, मुहांसे, दाद, खुजली, फोड़े, फुंसी जैसी समस्याओं का सबसे ज्यादा खतरा होता है। वास्तव में इस दौरान ह्यूमिडिटी लेवल और नमी कम होने से एक्जिमा और स्किन एलर्जी होती है। बेशक इन समस्याओं से बचने के लिए बाजार में कई तरह के लोशन और क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन यह सभी टेम्पररी उपाय हैं और इनमें पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप बहुत सस्ते में इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

1) दलिया दलिया विटामिन ई का भंडार है यह त्वचा में नमी बनाता है। आप खुजली जैसी समस्याओं से बचने के लिए दलिया पाउडर का पेस्ट बनाकर खुजली वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। कुछ देर उस हिस्से पर कपडा बांधकर रखें और बाद में पानी से धो लें। 

2) मलाईदूध की मलाई एक ऐसा उपाय है जिसका काफी सालों से सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप मलाई से त्वचा की मसाज कर सकते हैं। आप रात को सोने से पहले मलाई लगा लें और सुबह को गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट होती है।  

3) शहदशहद में एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है और इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जामिनट ते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको प्रभावित हिस्से पर गर्म शहद की मालिश करनी चाहिए। इसे कम से कम 15 मिनट लगाकर रखें और गुनगुने पानी से धो लें। 

4) ड्राई फ्रूट्सड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और किशमिश त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको ड्राई, स्किन, खुजली और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। सर्दियों में इन सभी समस्याओं की रोकथाम के लिए आपको आज ही से अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करने चाहिए।

5) गुलाब जल गुलाब जल और ग्लिसरीन का स्किन पर कूलिंग और हाइड्रेट इफेक्ट पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको गुलाब जल में  ग्लिसरीन मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाना चाहिए। 

टॅग्स :विंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर फिटनेससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब