लाइव न्यूज़ :

Winter Health Tips: सर्दियों की सुबह में मॉर्निंग वॉक करना कितना सही? जानें स्वस्थ रहने के लिए कितना चलना सही

By अंजली चौहान | Updated: January 10, 2024 13:18 IST

विशेषज्ञ सर्दियों के दौरान स्वस्थ आंत के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त शारीरिक गतिविधि की सलाह देते हैं।

Open in App

Winter Health Tips: इस समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाड़ कपा देने वाली इस ठंड में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है लेकिन कई लोग मॉर्निंग वॉक करना जारी रखे हुए हैं। चूंकि सुबह की सैर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है और हृदय-मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

इससे आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है और इससे सबसे ज्यादा बुजुर्गों को खतरा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दी के मौसम में आपको कब और कितनी देर के लिए सैर पर जाना चाहिए।

सर्दियों में कब करें सैर?

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए 10,000 कदम चलना चाहिए लेकिन सर्दियों के दिनों में लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए और गर्म वातावरण में योग करना चाहिए। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं कि आप मॉर्निंग वॉक नहीं कर सकते बल्कि ठंड के मौसम में आप सुबह 8.30 से 9.30 और शाम को 5 से 6 बजे के बीच टहलने जा सकते हैं।

सर्दियों में सैर पर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान

- गर्म कपड़े पहनें और तभी घर के बाहर टहलने के लिए जाए।  

- शुरुआत में तेज न चलें।

- अगर आपको हृदय संबंधी समस्या, अस्थमा या निमोनिया है तो सुबह के समय टहलने न जाएं।

- सर्दी के मौसम में बुजुर्ग लोगों को पैदल चलने से बचना चाहिए।

- धीरे-धीरे चलना शुरू करें और फिर गति बढ़ा दें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में मौजूद जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है, लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह को मनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह आवश्य लें।)

टॅग्स :विंटर फिटनेसविंटर्स टिप्सविंटरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब