कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसे 7 रोगों का होगा नाश, बस कुछ दिन शहद के साथ खायें ये चीज

By उस्मान | Published: October 27, 2019 07:36 AM2019-10-27T07:36:06+5:302019-10-27T07:36:06+5:30

इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है।

winter diet tips : eat honey and garlic together to beat cold, cancer, flu, diabetes, blood pressure, cough in Hindi | कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसे 7 रोगों का होगा नाश, बस कुछ दिन शहद के साथ खायें ये चीज

कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसे 7 रोगों का होगा नाश, बस कुछ दिन शहद के साथ खायें ये चीज

लहसुन और शहद का कई वर्षों से कई गंभीर रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। लहसुन और शहद को एक साथ मिला कर खाने से ये एंटीबायोटिक का काम करते हैं। रोगों से बचने के लिए आपको नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए। लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। 

लहसुन एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, ये आपको स्किन इन्फेक्शन से भी बचाने में सहायक है। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। सर्दी में होने वाली सामान्य बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी आदि से बचने के लिए रोजाना लहसुन का सेवन करें।

इसी तरह शहद में मौजूद अनोखा गुण पानी में मिलकर पानी को अमृत के समान बना देता है। संसार की कोई भी मीठी चीज जहां तय समयानुसार सड़-गल जाती है, वहीं शहद हजारों वर्षो उपरांत भी ज्यों का त्यों विद्यमान रहता है। अपने इन्हीं विलक्षण गुणों के कारण यह टॉनिक माना जाता है।

ऐसे बनाएं लहसुन और शहद का मिश्रण
इसे बानने के लिए 2-3 बड़ी लहसुन की कली को हल्‍का सा दबा कर कूट लीजिए और फिर उसमें शुद्ध कच्चा शहद मिलाएं। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दीजिए, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए। फिर इसे सुबह खाली पेट 7 दिनों तक खाएं। हमेशा कच्‍चे और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्‍योंकि यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने के मदद करता है। साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है।

1) इम्‍यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

लहसुन और शहद का मिश्रण इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती।

2) दिल को रखता है स्वस्थ

इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

3) गले की खराश से मिलता है छुटकारा

इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

4) डयरिया से बचाए

अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं। इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

5) फ्लू के लक्षण होते हैं दूर

इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

6) फंगल इंफेक्‍शन से बचाए

सर्दियों में फंगल इंफेक्‍शन का अधिक खतरा होता है। यह शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्‍टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।

7) बॉडी को करता है डीटॉक्‍स

खराब खानपान और एक्सरसाइज नहीं करने से शरीर के अंदर गंदगी जमा होने लगती हैं जिससे दिल संबंधी कई समस्याओं का खतरा होता है। यह एक प्राकृतिक डीटॉक्‍स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

Web Title: winter diet tips : eat honey and garlic together to beat cold, cancer, flu, diabetes, blood pressure, cough in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे