लाइव न्यूज़ :

इस वजह से सुबह उठते साथ नहीं करना चाहिए फोन का इस्तेमाल, जानें दिन बेहतर तरीके से शुरू करने के टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2023 14:18 IST

अपने एक हालिया पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि हमें सुबह सबसे पहले अपने फोन क्यों नहीं चलाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजागने के ठीक बाद अपने फोन को देखना आपके समय को खराब करता है और ध्यान को भटका सकता है।ये आपको कम उत्पादक बना सकता है।न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि हमें सुबह सबसे पहले अपने फोन क्यों नहीं चलाना चाहिए।

नई दिल्ली: काफी लोगों को रोजाना सुबह उठकर अपना फोन चेक करने की आदत होती है। मगर कई लोगों को इसका अंदाजा नहीं होता कि ये आदत उनकी सेहत पर बुरा असर डालती है। इसी क्रम में अपने एक हालिया पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि हमें सुबह सबसे पहले अपने फोन क्यों नहीं चलाना चाहिए। जागने के ठीक बाद अपने फोन को देखना आपके समय को खराब करता है और ध्यान को भटका सकता है।

लवनीत लिखती हैं, "ज्यादातर लोगों के लिए सुबह उठने के बाद उनके दिमाग में सबसे पहली बात यही आती है कि वे अपने मोबाइल फोन को स्क्रॉल करते हैं और यह एक बड़ी समस्या है। शोध के मुताबिक, करीब 80 फीसदी स्मार्टफोन यूजर्स रोज सुबह उठने के 15 मिनट के अंदर अपना मोबाइल फोन चेक करते हैं।" उन्होंने अपनी रील में बताया कि स्मार्टफोन आपको एक अच्छा सेवक तो बनाएगा, लेकिन वो अच्छा मास्टर नहीं है।

उन्होंने बताया कि जागने के बाद ईमेल और इंस्टाग्राम को स्क्रॉल करने आप महत्वपूर्ण थीटा मस्तिष्क तरंगों को छोड़ देते हैं और सीधे उच्च तनाव के बीटा ब्रेनवेव में चले जाते हैं जिसका मस्तिष्क की भौतिक संरचना पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। जागने के ठीक बाद अपने फोन को देखना आपको कम उत्पादक बना सकता है।

सुबह सबसे पहले अपने फोन को चेक करने से हम अपनी सुबह की दिनचर्या से चूक जाते हैं। हम अपने आपको अपने फोन को सौंप हैं, जिसकी वजह से हम जो महसूस करना चाहते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय हम जो देखते हैं उस पर प्रतिक्रिया करते हैं। लवनीत ने बताया कि यदि आप अपने स्वास्थ्य और अपनी खुशी को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो अपना दिन बेहतर तरीके से शुरू करने के लिए कुछ टिप्स का पालन करें:

-टहलें या 10 मिनट का योग सत्र करें।

-कुछ लिखे-पढ़ें।

-अपना बेड खुद तैयार करें। 

-10-15 मिनट के लिए कुछ प्राकृतिक रोशनी लें।

-अपने लिए अच्छा सा नाश्ता तैयार करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :मोबाइलहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब