लाइव न्यूज़ :

WHO की रिपोर्ट, "पूरी दुनिया में हर छठें में से एक बांझपन से प्रभावित है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2023 19:35 IST

डब्ल्यूएचओ की ओर से प्रकाशित की गई एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर हर छह में से एक व्यक्ति या महिला बांझपन से प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएचओ ने बताया कि वैश्विक स्तर पर हर छह में से एक व्यक्ति या महिला बांझपन से प्रभावित हैडब्ल्यूएचओ के अनुसार बांझपन की उच्च दरें मध्यम और निम्न आय वाले देशों में बहुत ज्यादा हैइसे देखते हुए प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान और संबंधित शोध नीतियों को दरकिनार नहीं किया जा सकता है

दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से मंगलवार को प्रकाशित की गई एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर हर छह में से एक व्यक्ति या महिला बांझपन से प्रभावित है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक लगभग 17.5 फीसदी वयस्क आबादी बांझपन के अनुभवों से गुजरती है। जिससे पता चलता है कि संतान पाने के इच्छुक जरूरतमंदों तक सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली प्रजनन देखभाल की सभी जरूरी मदद तत्काल पहुंचाने की आवश्यकता है।

डब्ल्यूएचओ के नए अनुमान के अनुसार बांझपन की उच्च दरें मध्यम और निम्न आय वाले देशों में बहुत ज्यादा है। इस कारण यह विश्व स्तर पर एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उच्च आय वाले देशों में भी 17.8 फीसदी बांझपन की समस्याएं हैं, जबकि निम्न और मध्यम आय वाले देशों में यह आंकड़ा 16.5 फीसदी है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसुस ने कहा, "इस रिपोर्ट से एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि बांझपन अमीरों और गरीबों में कोई भेदभाव नहीं करता है।"

उन्होंने कहा, "प्रभावित लोगों का विशाल अनुपात को देखते हुए यह आवश्यक है कि प्रजनन देखभाल की जरूरतों को और व्यापक तक पहुंचाने के लिए काफी कार्य की आवश्यकता है और अब इस मुद्दे को लेकर किये जा रहे स्वास्थ्य अनुसंधान और नीतियों को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।"

मालूम हो कि बांझपन पुरुष या महिला प्रजनन प्रणाली से संबंधित एक बीमारी है, जिसे 12 महीने या उससे अधिक नियमित असुरक्षित संभोग के बाद भी गर्भावस्था न होने की दशा में परिभाषित किया जाता है। इसके कारण लोगों पर मानसिक और सामाजिक प्रभावित पड़ता है।

बांझपन की भयावह समस्या की रोकथाम के लिए कई निदान और उपचार मौजूद हैं, जिनमें इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) जैसी सहायक प्रजनन तकनीक काफी लोकप्रिय है। लेकिन इसकी लागत काफी होने के कारण समाज में इसकी सीमित उपलब्धता है।

डब्ल्यूएचओ में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अनुसंधान के निदेशक पास्कल एलोटे ने कहा, "लाखों लोगों को बांझपन के इलाज में काफी खर्च करना पड़ता है, जिसके कारण इसका इलाज आम समाज में लोकप्रिय नहीं है और अक्सर प्रभावित लोगों की चिकित्सा उन्हें गरीबी की जाल में फंसा देती है।"

एलोटे ने कहा, "बांझपन पर काबू पाने के लिए बेहतर नीतियां और सार्वजनिक सस्ते उपचार में काफी सुधार करने की आवश्यकता है ताकि गरीब परिवारों को भी इसका लाभ मिल सके।"

टॅग्स :WHOWho-World-Health-Organization
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम