'गलती से निगल लेने पर पेट में रह जाता है 7 साल तक च्युइंगम'-क्या है इस धारणा की पूरी सच्चाई, जानें गम घोट लेने के नुकसान

By आजाद खान | Published: February 19, 2023 04:55 PM2023-02-19T16:55:09+5:302023-02-19T17:15:30+5:30

आमतौर पर लोगों में यह धारणा है कि अगर गलती से च्यूइंगम को निगल लिया जाए तो यह पेट में सात साल तक रह जाता है। ऐसे में क्या है इसकी सच्चाई, आइए इस लेख में जान लेते है।

what the whole truth of belief Chewing gum remains stomach for 7 years if accidentally swallowed know disadvantages gum | 'गलती से निगल लेने पर पेट में रह जाता है 7 साल तक च्युइंगम'-क्या है इस धारणा की पूरी सच्चाई, जानें गम घोट लेने के नुकसान

फोटो सोर्स: WikiPedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Elite_Factory_in_Nazareth_Illit_Chewing_gum_production_IMG_2607.JPG)

Highlightsबहुत से लोग च्यूइंगम खाते समय उसे गलती से निगल लेते है। ऐसे में बार-बार उनके द्वारा च्यूइंगम निगल लेने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इस कारण उनकी आंतों में भी समस्या आ सकती है।

Chewing Gum: क्या आप भी च्युइंगम खाते है तो यह लेख आपके लिए है। अकसर लोग जो च्युइंगम खाते है उनमें यह देखा गया है कि वे खाते-खाते उसे निगल लेते है। ऐसे में लोगों में यह धारण बनी हुई है कि च्युइंगम के निगल लेने से आपको हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। लोगों के इस धारणा में कितनी सच्चाई है और च्युइंगम के क्या है नुकसान, आइए जाने लेते है। 

जानकारों की माने तो जो लोग च्युइंगम खाते-खाते और वे उसे निगल लेते है तो ऐसे लोगों में कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या देखने को नहीं मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा देखा गया है कि ये च्युइंगम आपके मल त्यागने पर बाहर निकल जाता है। लेकिन अगर कोई बार-बार च्युइंगम को निगल लेता है तो यह उसके लिए समस्या बन सकती है और ऐसा हो सकता है कि ऐसे लोगों के आंतों में परेशानी बढ़ सकती है। 

7 साल तक पेट में रहता है च्युइंगम- धारणा

अकसर हम लोगों को ऐसा सुनने को मिलता है कि जो कोई भी च्युइंगम को निगल लेता है उसके पेट में सात साल तक च्युइंगम रहता है। लोगों की यह धारणा बिल्कुल गलत है क्योंकि एक च्युइंगम में जो भी चीजें मौजूद होती है उसे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम आसानी से तोड़ सकता है। हालांकि ये गम होता है, इसलिए इसे इनडाइजेस्टिबल माना जाता है। 

आपको आंतों की बढ़ा सकता है मुसिबत

बाजार में मिलने वाला च्यूइंगम काफी लचीला और चिपचिपी होता है और लोगों द्वारा निगल लेने के बाद कई बार ऐसा होता है कि वह बाहर नहीं निकलता है और यह पेट के परत पर रह जाता है। च्यूइंगम के इस तरह से हमारे पेट पर रहने से हमारी आंतों की समस्या बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: what the whole truth of belief Chewing gum remains stomach for 7 years if accidentally swallowed know disadvantages gum

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे