'पलंगतोड़' पान क्या है, क्या सच में इसे खाने से सेक्स पावर बढ़ती है?

By उस्मान | Published: July 17, 2018 12:46 PM2018-07-17T12:46:53+5:302018-07-17T12:46:53+5:30

पान के पत्तों को कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि कुछ कपल्स अंतरंग पलों को और खुशनुमा बनाने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं।

what is palang tod paan or honeymoon paan and thier benefits, ingredients | 'पलंगतोड़' पान क्या है, क्या सच में इसे खाने से सेक्स पावर बढ़ती है?

'पलंगतोड़' पान क्या है, क्या सच में इसे खाने से सेक्स पावर बढ़ती है?

हमारे देश में पान खाना एक बहुत ही सामान्य बात है। बारातियों का स्वागत करना हो या फिर पूजा, पान के पत्ते को हर रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पान की पत्तियां कई रंगों में मिलती हैं। कुछ गहरे हरे रंग होती हैं और कुछ हल्के रंग की। पान की पत्ती खाने में थोड़ी कसैली होती है लेकिन इसे खाने वाले इसमें सुपारी, कत्था, चूना और दूसरी कई चीजें मिलाकर खाते हैं।आमतौर पर लोग इसे गलत आदत मानते हैं लेकिन हर चीज की तरह इसके भी कुछ फायदे भी हैं। पान के पत्तों को कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि कुछ कपल्स अंतरंग पलों को और खुशनुमा बनाने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के बाद और सहवास से पहले पान खाया जा सकता है। पान पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है। यह मुंह की बदबू दूर करता है और इसमें कुछ पदार्थ ऐसे होते है जो कामेच्छा बढ़ाने में योगदान देते हैं। कई बार पान का लाल रंग कुछ लोगों के आकर्षण में इजाफा कर सकता है। कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए कपल्स 'पलंगतोड़' पान का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं कि पलंगतोड़ पान क्या होता है और इसे कैसे तैयार किया जाता है। 

पलंगतोड़ पान क्या है?

दिल्ली के एक पान विक्रेता दिलशाद खान के अनुसार, पलंगतोड़ पान को हनीमून पान भी कहा जाता है। इसे कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसे सोने की पन्नी यानि गोल्ड फॉयल में लपेटा जाता है और एक जोड़े में बेचा जाता है। इस कमाल के खुशबूदार पान को एक आकर्षक डिब्बे में रखा जाता है। पुरुष के लिए बनाए गए इस खास पान में सुगंधित समुद्री घास (agar) का रस, गुलाब, कश्मीरी केसर और कलकत्ता के पान के पत्तों में लिपटी कुछ सामग्री मिलाई जाती है जबकि महिलाओं के लिए बनने वाले पलंगतोड़ पान में सफेद मुस्ली, केसर और गुलाब जैसे तत्व शामिल किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पान को खाने के बाद खुशबूदार सांस आती हैं। 

क्या सच में पलंग तोड़ सकता है पलंगतोड़ पान?

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट विनोद रैना के अनुसार, पलंगतोड़ पान का सेवन कई लोग सुहागरात में इस इरादे से करते हैं कि सहवास के दौरान इतनी ताकत पैदा होगी कि वे छा जाएंगे। हकीकत यह है कि इसमें नशीली दवा मिली होती है जिसके सेवन से या तो आदमी सहवास से पहले ही सो जाता है य नशे की वजह से उसे आधे या एक मिनट के सहवास की अवधि घंटों जैसी लगती है। महंगे पलंगतोड़ पान का फायदा तो होता है, लेकिन खाने वाले को नहीं सिर्फ बेचने वाले को। 

पान खाने के अन्य फायदे

पान के पत्ते में डाएस्टेस नाम का एंजाइम होता है, जो स्टार्च को पचाने में मदद करता है। पान में इस्तेमाल होने वाला कत्था एक एंटिसेप्टिक होता है जो दांत की बीमारियों को दूर रखता है। विश्व प्रसिद्ध हेल्थ मैग्जीन लैंसेट का कहना है कि चूना भी एंटीसेप्टिक होता है और इसमें मौजूद कैल्शियम की वजह से यह हड्डियों और प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है। अगर सुपाड़ी इसमें डालें तो भुनी हुई ही डालें। यह कफ के रोगों का नाश करती है और खाने में रुचि पैदा करती है। पान में अगर मुलेठी डालें तो गला साफ रहता है और स्वर बेहतर होता है, साथ ही एसिडिटी में भी फायदा होता है। इलाइची मुंह में स्वाद पैदा करती है और बदबू खत्म करती है। 

साल के इस 'खास' सीजन में करेंगे सेक्स तो बच्चा नहीं होगा मोटापे का शिकार

1) पाचन बनाता है बेहतर

पान खाना पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है। ये सैलिवरी ग्लैंड को सक्रिय करके लार बनाने का काम करता है जोकि खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का काम करता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी पान की पत्ती चबाना काफी फायदेमंद है। गैस्ट्र‍िक अल्सर को ठीक करने में भी पान खाना काफी फायदेमंद है।

धीरे-धीरे नपुंसक बन सकते हैं इन तीन प्रोफेशन के लोग

2) मुंह के बैक्टीरिया को करता है खत्म

पान के पत्ते में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं।जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आ रही हो उनके लिए पान का सेवन काफी फायदेमंद होता है।इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे लौंग, कत्था और इलायची भी मुंह को फ्रेश रखने में सहायक होते हैं। पान खाने वालों के लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर भी सामान्य बना रहता है, जिससे मुंह संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

मर्दाना ताकत बढ़ाने, बिस्तर पर लंबा टिकने के लिए रोजाना खायें बस इतनी दही

3) मसूड़ों को रखता है स्वस्थ

मसूड़े में गांठ या फिर सूजन हो जाने पर पान का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। पान में पाए जाने तत्व इन उभारों को कम करने का काम करते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

बेशक पान खाने से आपको कई फायदे होते हैं लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको मुंह का कैंसर और दांत व मसूड़ों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट दिन में 2-3 से ज्यादा पान न खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के इरादे से पान का सेवन कर रहे हैं, तो इस संबंध में आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।  

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: what is palang tod paan or honeymoon paan and thier benefits, ingredients

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :sexसेक्स