Morning Anxiety: रोज सुबह उठते ही हो जाते हैं एंजायटी के शिकार तो शुरू कर दें ये काम, चिंता को दूर रखेगी ये टिप्स
By अंजली चौहान | Updated: August 5, 2023 14:56 IST2023-08-05T14:55:37+5:302023-08-05T14:56:19+5:30
सुबह के समय होने वाली चिंता को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो
Morning Anxiety: रात को अच्छी नींद लेने के बाद सुबह फुल एनर्जी के साथ जागने के बजाय कई लोगों को आलस और अजीब सा महसूस होता है। सुबह के समय कई लोगों के लिए जागना और दिन की शुरुआत करना काफी कठिन होता है जिसका कारण चिंता है।
जी हां, कई लोगों को मॉर्निंग एंजायटी होती है यानि सुबह की चिंता। यह तब होता है जब आप सुबह उठते ही सबसे ज्यादा चिंतित महसूस करते हैं।
इसके बाद पूरे दिन हमें ये भावना महसूस होती है और ऐसा लगता है कि चीजें गलत होने वाली हैं। जागने के ठीक बाद हमें दिल की तेज़ धड़कनों का एहसास भी होता है। ऐसे में सुबह के तनाव का पता लगाना और उसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।
सुबह की चिंता के लक्षण
- दिल की धड़कनों का तेज धड़कना
- ध्यान लगाने में मुश्किल होना
- सुबह उठने और दिन की शुरुआत करने में असमर्थता की भावना
- तेज सांस लेना
- थकान
मॉर्निंग एंजायटी को ठीक करने के आसान टीप्स
1- सुबह के समय व्यायाम करना सबसे अच्छा होता है इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। वैसे तो व्यायाम सभी को करना चाहिए लेकिन अगर आपको सुबह की चिंता होती है तो आप व्यायाम जरूर करें।
2- सुबह की चिंता से बचने के लिए रात को अच्छी नींद लेना जरूरी है। आप रात के समय बहुत देर फोन यूज करने के बाद अगर सोते हैं तो आपकी नींद पूरी नहीं होती और आपको सुबह उठने में दिक्कत होगी।
3- सुबह के समय उठकर जल्दी-जल्दी तैयार होकर आप अपने जरूरी कामों के लिए बाहर निकल जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। सुबह के समय एक हेल्दी ब्रेकफास्ट होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप घर से निकलने से पहले हेल्दी नाश्ता जरूर कर के जाए।
4- अपनी सुबह को शांति और सुकून भरा बनाने के लिए आप समय से उठे ताकि आपको हड़बड़ी न करनी पड़े। ऐसे में आप समय से उठकर आपने लिए नाश्ता बना सकते हैं और आराम से खा कर अपने अन्य कामों को कर सकते हैं।
5- कई लोग रोजाना कभी भी उठते हैं और किसी भी वक्त नाश्ता करते हैं। अक्सर लोग अपने मॉर्निंग रूटीन का पालन नहीं करते। उनके रूटीन में बदलाव के कारण उन्हें चिंता घेर लेती है। ऐसे में अपने लिए एक सकारात्मक मॉर्निंग रूटीन बनाकर आप अपनी सुबह की चिंता को गायब कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)