लाइव न्यूज़ :

खाली पेट पानी पीने के होते हैं कई फायदे, जानिए कितने गिलास पीना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2024 12:49 IST

आपको सुबह उठते ही पानी पीने की आदत बना लेनी चाहिए। पानी शरीर के लिए ईंधन का काम करता है। सुबह उठकर पानी पीने से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। जानिए सुबह कितने गिलास पानी पीना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह उठकर सबसे पहले अपने दांतों को ब्रश करें।अगर आपको बेड टी पीने की आदत है तो भी सबसे पहले पानी पीने की आदत बनाएं।गुनगुना पानी पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनी जीवनशैली में कुछ स्वस्थ आदतों को शामिल करें। ऐसी ही एक स्वस्थ आदत है सुबह उठकर पानी पीना। सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सुबह उठकर पानी पीना भी त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। 

जो लोग नियमित रूप से सुबह पानी पीते हैं उन्हें किडनी और पथरी की समस्या कम होती है। शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत बनानी चाहिए। जानिए सुबह पानी पीने का सही नियम और कितना पानी पीना चाहिए।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे (benefits of drinking water on an empty stomach)

-शरीर की प्राकृतिक प्रणाली को सक्रिय करने के लिए सुबह उठकर पानी पीना फायदेमंद होता है; यह मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है।

-पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. यह शरीर को पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है।

-अगर आप सुबह खूब सारा पानी पीते हैं तो आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहता है और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।

-गर्मियों में सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और रात भर पानी न पीने का लंबा अंतराल खत्म हो जाता है।

-सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है, जिससे मस्तिष्क अच्छे से काम करता है।

-शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी सुबह पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे लीवर और किडनी पर कम दबाव पड़ता है.

-सुबह खाली पेट पानी पीना त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इससे त्वचा चमकदार हो जाती है.

सुबह कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

सुबह उठकर सबसे पहले अपने दांतों को ब्रश करें। अगर आपको बेड टी पीने की आदत है तो भी सबसे पहले पानी पीने की आदत बनाएं। सुबह उठकर आपको कम से कम 2-3 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप शुरुआत में इतना पानी नहीं पी सकते तो 1 गिलास से शुरुआत करें। 

धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 2 गिलास और फिर 3 गिलास कर लें। अगर आप सुबह गुनगुना या गर्म पानी पी रहे हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। गुनगुना पानी पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

गर्म पानी पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है। ध्यान रखें कि पानी पीने के आधे घंटे बाद ही कुछ और खाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत