लाइव न्यूज़ :

सही कैलोरी का करेंगे सेवन तो कभी नहीं बढ़ेगा वजन

By उस्मान | Updated: May 17, 2018 15:21 IST

12 औंस सोडे में एक मध्यम आलू के बराबर कैलोरी होती है लेकिन आपको सिर्फ आलू से ही फायदा होता है।

Open in App

कैलोरी, फैट और शुगर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको, दिल से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज और मोटापा जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा बराबर होती हैं लेकिन उनमें से कोई एक चीज ही आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। उदहारण के लिए 12 औंस सोडे में एक मध्यम आलू के बराबर कैलोरी होती है लेकिन आलू से आपको फायदा होता है जबकि सोडे से आपको नुकसान ही होता है। ठीक इसी तरह कुछ ड्राई फ्रूट्स में पॉलीअनसैचुरेटेड होता है, जो आपके लिए सही है जबकि मछली जैसी चीजों में मिलने वाला सैचुरेटेड फैट आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

कैलोरी

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ स्टैनफोर्ड के शोधकर्ताओं के अनुसार, 12 औंस सोडा में एक मीडियम साइज के आलू जितनी कैलोरी होती है लेकिन आलू से मिलने वाली कैलोरी ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि इससे आपको फाइबर, विटामिन और पोटेशियम भी मिल जाते हैं। दूसरी ओर सोडा पीने से आपको मोटापा, डायबिटीज और डेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ज्यादा कैलोरी खाने से आपको मोटापे और अन्य बीमारियों का  खतरा होता है। इससे आपको कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और टाइप 2 डायबिटीज की समस्या हो सकती है।  

फैट

शोधकर्ताओं के अनुसार, एक समान कैलोरी वाली चीजों में फैट की मात्रा भी अलग-अलग होती है। नट्स और अखरोट, फ्लेक्ससीड और चिया सीड्स, सनफ्लावर और कैनोला ऑयल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे आपको बीमारियों का खतरा कम होता है। मछली और पोल्ट्री में इतनी ही मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और आपको हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। हालांकि दही और चीज़ में भी सैचुरेटेड फैट होता है लेकिन इन चीजों से दिल से जुड़े रोग होने का कम जोखिम होता है। 

यह भी पढ़ें- सफेद नहीं काला लहसुन है ज्यादा फायदेमंद, ये 6 काली चीजें भी गुणकारी

शुगर

इसमें कोई शक नहीं है कि रोजाना एक गिलास जूस पीने से आपके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन जूस बनाते समय उसमें फाइबर नहीं बचते हैं और सिर्फ आपको शुगर मिलती है। जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और दांत खराब हो सकते हैं। दूसरी ओर फल में फाइबर होते हैं जो आपका पेट भरते हैं और आपको विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब