लाइव न्यूज़ :

गुलाब की पंखुड़ियों से सिर्फ 15 दिन में ऐसे कम करें 5 किलो वजन

By उस्मान | Updated: July 2, 2018 12:35 IST

गुलाब में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, पेट को साफ करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर सहित कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए जिम में पसीना बहाकर या तमाम तरह की डाइट लेकर थक गए हैं, तो हम आपको वजन कम करने का एक आसान तरीका बता रहे हैं। इसके लिए ना आपको पसीना बहाने की जरूरत है और ना ही कड़ी मेहनत करने की। आप गुलाब के फूल की चंद पंखुड़ियों से तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियों से कैसे कम होता है वजन

आप गुलाब की पंखुड़ियों से सरलता से अपना फैट कम कर सकते हैं। दरअसल गुलाब में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, पेट को साफ करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे अंततः आपका वजन कम होता है। इसके अलावा यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं. इससे आपको अपने चेहरे को चमकदार बनाने में मदद मिलती है क्योंकि यह खून को अंदर से साफ करती हैं।

ऐसे करें गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल

अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना गुलाब की पत्तियों का प्रयोग करके ये सत्व बनाये व सरलता से अपने भारी वजन को कम कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन गुलाब की 20 पंखुड़ियां पानी में उबालें व छान कर उसमें शहद मिलाएं व दिन में दो बार पिएं। इस मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमे 20 गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर तब तक उबालें, जब तक पानी का रंग गहरा गुलाबी न दिखने लगे। अब इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर व एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिलावट को छानकर दिन में दो बार इसका सेवन करें। इसके सेवन से आपका वजन भी कम होता है व तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब