184 किलो वजन के साथ नहीं बना पा रहा था सेक्स संबंध, पत्नी ने दिया तलाक, 1 साल में घटाया 101 किलो

By उस्मान | Published: September 26, 2018 01:39 PM2018-09-26T13:39:02+5:302018-09-26T13:39:02+5:30

38 वर्षीय स्टीफन रिंगो नाम के व्यक्ति का वजन लगभग 184 किलो था और कमर का साइज 60 इंच था। भारी शरीर की वजह से यह व्यक्ति अपनी वाइफ से सेक्स संबंध नहीं बना पा रहा था।

weight loss tips how to lose weight fast with exercise and diet | 184 किलो वजन के साथ नहीं बना पा रहा था सेक्स संबंध, पत्नी ने दिया तलाक, 1 साल में घटाया 101 किलो

फोटो- सोशल मीडिया

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर रोग हो सकते हैं। लेकिन जब यही मोटापा आपकी सेक्स लाइफ का दुश्मन बन जाए, तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। ऐसा ही एक मामला लंदन में देखने को मिला है। 38 वर्षीय स्टीफन रिंगो नाम के व्यक्ति का वजन लगभग 184 किलो था और कमर का साइज 60 इंच था। भारी शरीर की वजह से यह व्यक्ति अपनी वाइफ से सेक्स संबंध नहीं बना पा रहा था। इसके चलते वो तनाव में रहने लगा। उसकी पत्नी तलाक लेकर उसे अकेला छोड़कर चली गई। बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके खराब लाइफस्टाइल और शरीर के बढ़ते वजन ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसके बाद उसने जिम जाना शुरू कर दिया और कड़ी मेहनत के बाद लगभग 101 किलो वजन कर लिया। 

ऐसे मिली प्रेरणा 
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिंगो को पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड खाने का शौक था। वो दिन में कई-कई पिज्जा खा जाता था। मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खराब खानपान ही है। लेकिन जब उसकी पत्नी तलाक लेकर उसे अकेला छोड़कर चली गई तो वो तनाव में रहने लगा। उसे एहसास होने लगा कि उसका मोटापा उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इसके बाद उसने फैसला किया कि वो अपना वजन कम करके ही रहेगा। दो साल कड़ी मेहनत करने के बाद उसने अपने शरीर का आधा वजन कम कर लिया। इसके लिए रिंगो रोजाना जिम जाते थे और डाइट का खास ध्यान रखते थे। उन्होंने फास्ट फूड खाना बंद कर दिया और चार घंटे के अंतराल में ही कुछ खाते थे। 

ऐसा था डाइट प्लान
रिंगो को फास्ट फूड ज्यादा पसंद था। वो लंच में अक्सर पिज्जा, बर्गर और फ्राई चिकन खाते थे। लेकिन जिम जाने के बाद उन्होंने अपना डाइट प्लान चेंज किया और फल और सब्जियों को शामिल कर लिया। वो रोजाना एक सेब खाने लगे। दिन में पॉपकॉर्न  और कम फैट वाली आइसक्रीम उनके डाइट में शामिल हो गई। 

ऐसा था वर्कआउट प्लान
रिंगो वर्कआउट करने से पहले वाल्किंग करते थे। इसके बाद वो जिम में वेट लिफ्टिंग करने के अलावा तमाम एक्सरसाइज करते थे। धीरे-धीरे जब उनका वजन कम होने लगा तो उनकी स्किन लटकने लग गई। इसे उन्होंने सर्जरी के जरिए रिमूव करा लिया। अब उनका वजन 83 रह गया है और कमर का साइज भी घटकर 32 इंच हो गया है। 

Web Title: weight loss tips how to lose weight fast with exercise and diet

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे