लाइव न्यूज़ :

तेजी से वजन कम करने के लिए ऐसे खाएं संतरा

By उस्मान | Updated: March 26, 2018 11:24 IST

एक संतरे में लगभग 3.1 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर से आपका पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है।

Open in App

मोटापा एक गंभीर एक समस्या है जिससे आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। अगर आप मोटापा कम कर रहे हैं, तो संतरा आपके लिए बेस्ट फ्रूट साबित हो सकता है। बेशक वजन कम करने के लिए वर्कआउट और बेहतर डाइट की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप संतरे का सही तरह इस्तेमाल करें, तो आपका मोटापा कम हो सकता है। 

आपको बता दें कि संतरे को रोजाना की डाइट में शामिल करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर, सोडियम और विटामिन ए पाया जाता है। कम कैलोरी होने की वजह से इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। बेशक सीधे तौर पर संतरा खाने से आपका वजन कम नहीं हो सकता लेकिन इसके नियमित और सही सेवन से मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है।   

पोषक तत्वों का भंडार है संतरा

संतरे में विटामिन एक, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम होता है। यह आपके मसूड़ों और जीभ को भी साफ करता है। साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ाता है और आंतों को भी शुद्ध करता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, संतरा आपका मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर से जानते हैं संतरे से आपको कैसे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

1) कम कैलोरी

संतरे में अन्य स्नैक्स की तुलना में काफी कम कैलोरी होती है। एक आलू चिप्स के पैकेट में 154 ग्राम कैलोरी होती है जोकि एक संतरे से दोगुना होता है। लिहाजा जितना लाभदायक संतरा आपके लिए हैं उतना चिप्स नहीं है। तो अगली बार चिप्स खाने की बजाए संतरा खाने को प्राथमिकता दीजिए।

2) फाइबर का भंडार है संतरा

दरअसल संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जोकि आपकी पाचन शक्ति को काफी बेहतर करता है। एक संतरे में तकरीबन 3.1 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर से आपका पेट काफी लंबे समय तक भर जाता है। ऐसे में अगर आप एक संतरा खाने से एक घंटे पहले खाएं तो संतरे का फाइबर आपके पेट आसानी से भर देगा, जिससे की आपको अधिक खाना नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही करें ये 5 वर्कआउट

संतरे को ऐसे करें डाइट में शामिल

हर दिन सुबह खाली पेट और दोपहर में दो गिलास संतरे का जूस पीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह नाश्ता करने से आधा घंटा पहले एक गिलास जूस पीना चाहिए और जबकि दो घंटे बाद दूसरा गिलास पीना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि डिब्बाबंद जूस ना पिएं। 

इस बात का रखें खास ध्यान

सिर्फ संतरे से आपका मोटापा कम नहीं हो सकता है। इसलिए आपकी अपनी डाइट में कुछ और चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे कि आप अपना वजन कम कर सके। आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- 1 हफ्ते में ऐसे घटाएं 3 किलो वजन

इन चीजों को करें डाइट में शामिलफली और मूंगफलीसब्जी और फलचोकर समेत गेंहू का आटा, कच्ची चीनीसोड़ा और कॉफी ना पिएंब्लैक टी और ग्रीन टी पीएंमीठा खाने से बचेंहमेशा समय पर खाएंफल और सब्जियों व सलाद का होना खूब पानी पिएं

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब