लाइव न्यूज़ :

अगर जीना चाहते है 4-5 साल ज्यादा तो आज से खाएं अंगूर, जानें Grapes के लाभकारी गुण

By आजाद खान | Updated: August 29, 2022 16:54 IST

जानकारों की माने तो अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते है जिस कारण ये आपके शरीर और लंबी उम्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकई मायनों में अंगूर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर खाने वालों की उम्र भी लंबी होती है, ऐसा एक शोध में खुलासा हुआ है। इससे बहुत हद तक हाई ब्लड प्रेशर को कम और दिल की बीमारी को दूर किया जा सकता है।

Grapes Benefits: जिस तरह से अंगूर (Grapes) खाने में स्वादिष्ट लगता है उसी तरीके से यह आपकी आयु को लंबी भी कर सकता है। जी हां, हाल में ही हुए एक शोध में यह पता चला है कि अंगूर के नियमित सेवन करने से आयु लंबी होती है। ऐसे में आइए जानते है कि कैसे अंगूर आपकी उम्र को बढ़ा सकता है और इससे शरीर को और क्या-क्या फायदे मिलते है। 

शोध में क्या हुआ खुलासा 

ईट दिस नॉट दैट में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते है। खबर के अनुसार, अंगूर में एंटी-इंफ्लोमेटरी गुण और एंटीऑक्‍सीडेंट के गुण पाए जाते है जिससे शरीर का फ्री-रेडिकल्स बचता है। इस कारण आप बीमारी मुक्त होते है और आपकी आयु लंबी होती है। 

यही नहीं इसके सेवन से शरीर में सूजन भी कमता है और इसके जरिए शरीर के सेल्‍स और डीएनए को भी हेल्‍दी रखने में काफी मदद मिलता है। ऐसे में आइए इसके फायदे के बारे में और जानते है। 

अंगूर खाने के फायदे (Grapes Eating Benefits)

अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते है। यह आपके शरीर को फिट रखने और मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होते है। 

ऐसे में अंगूर के और भी फायदे है, आइए एक-एक करके जान लेते है। 

1. उम्र बढ़ने में करता है मदद 

रिसर्च के मुताबिक, अगर कोई शख्स अंगूर का नियमित सेवन करता है तो ऐसे में वह करीब 4 से 5 साल तक ज्यादा जी सकता है। ऐसे में लंबी उम्र पाने की कामना करने वालों को अंगूर का सेवन हमेशा करना चाहिए।

2. कम करता है कैंसर का खतरा 

अंगूर को कैंसर के खतरे को कम करने में भी मददगार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंगूर में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट के गुण पाए जाते है जिससे आपके शरीर के फ्री रेडिकल्‍स बचे रहते है। यही नहीं यह कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है जिस कारण आप में कैंसर का खतरा कम होता है। 

3. इम्‍यूनिटी के लिए है रामबाण इलाज

अगर आपको अपना इम्‍यूनिटी बढ़ाना है तो ऐसे में आप अंगूर का सेवन करना शुरू कर दें। अंगूर में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिससे आप संक्रमण से बच जाते है और इसी से इम्‍यूनिटी मजबूत होती है। 

4. हाई ब्लड प्रेशर को करता है कम, दिल की बीमारी को रखता है दूर

अंगूर हर चीज में आपके लिए फायदेमंद है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी है तो ऐसे में आप अंगूर का सेवन करना शुरू कर दें। इसके नियमित इस्तेमाल से आप में यह परेशानी बहुत हद तक दूर हो जाएगी। 

आम तौर पर अंगूर में सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बहुत हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाई जाती है जिससे आप अपने शरीर में दिल की बीमारी को बहुत हद तक दूर कर पाते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब