लाइव न्यूज़ :

टॉप 7 साउथ इंडियन एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

By उस्मान | Updated: July 8, 2019 13:11 IST

South Indian celebrities Diet Plans and Workout Routine: काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया, श्रुति हासन जैसी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जैसा स्लिम फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

Open in App

अमाला पॉल साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल जितनी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल हैं उतनी हेल्दी औत फिट भी हैं। वो अपनी सेहत का खास ध्यान रखती हैं। अमाला अपने चाहने वालों के लिए इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से फिटनेस और डाइट से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो जिम जाती हैं लेकिन उन्हें रनिंग और वॉल्किंग करना बेहद पसंद है।

काजल अग्रवाल काजल अग्रवाल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी सुंदरता और फिटनेस को लेकर बहुत ही सक्रिय रहती हैं। काजल के अनुसार, फिगर मेंटेन रखने के लिए वर्कआउट और पौष्टिक आहार का सेवन बहुत ही जरुरी होता है। इसके अलावा फिट रहने के लिए वह कद्दू के सूप का सेवन भी करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग और योग शामिल हैं।

तमन्ना भाटिया तमन्ना भाटिया को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि नारियल का पानी पीने और उसकी मलाई खाने से उन्हें स्लिम रहने में मदद मिलती है। मलाई से उन्हें हेल्दी फैट मिलता है जिससे उन्हें फिगर को शेप में रखने में मदद मिलती है। वैसे आपको बता दें कि तमन्ना फिट रहने के लिए पूरी मेहनत के साथ वर्कआउट करती हैं। तमन्ना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और उसके बाद कार्डियो करती हैं और ट्रेडमिल पर रनिंग करती हैं। इसके बाद वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं जिसमें लाइट डंबल एक्सरसाइज शामिल है।

श्रुति हासन श्रुति हासन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस की वजह से भी लाखों लोगों के दिल पर राज कर रही हैं। श्रुति का कहना है कि उनकी स्लिम फिगर व अच्छे स्वास्थ्य में खान-पान और वर्कआउट की अहम भूमिका है। वह बताती हैं कि उन्हें अपने वर्कआउट रूटीन में 40 से 50 मिनट डांस एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। इससे न सिर्फ वेट कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है।

सामन्था अक्किनेनी इस गजब की खूबसूरत हसीना को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। सामन्था  साउथ इंडस्ट्री की फैशन के साथ-साथ फिटनेस क्वीन भी हैं। अपने फिगर को स्लिम एंड सेक्सी बनाए रखने के लिए वो नियमित रूप से जिम जाती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा वो योग और डांस भी करती हैं, जिससे उन्हें कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

नयनतारा नयनतारा कभी बहुत मोती हुआ करती थीं। लेकिन एक बेहतर डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन से उन्हें वजन कम करने और एक आकर्षक फिगर पाने में मदद मिली। वो रोजाना अंडे, फ्रूट्स, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करती हैं। वो नियमित रूप से जिम जाती हैं लेकिन उन्हें योग भी बहुत पसंद है। यही वजह है कि तीस की उम्र में भी वो यंग दिखती हैं। 

हंसिका मोटवानीकभी ऋतिक के साथ 'कोई मिल गया' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई हंसिका की गिनती आज एक मोस्ट सेक्सी एक्ट्रेस में होती है। हंसिका अपने फिगर के लिए डेली दो घंटे वर्कआउट करती हैं। सुबह जल्दी उठकर वो पहले योगा करती हैं। फिर कार्डियो और दूसरी एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा एक दिन छोड़कर स्वीमिंग भी करती हैं। साथ ही अपनी डाइट पर भी कंट्रोल रखती है। एक साथ खाने के बजाय वो पूरे दिन में 7-8 बार छोटे-छोटे मील लेती हैं। लंच में वह सलाद और दही लेती हैं और डिनर में बहुत कम या फिर न के बराबर खाना खाती हैं।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सवजन घटाएंतम्मना भाटियाश्रुति हसनकाजल अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब