लाइव न्यूज़ :

सावधान! आज है साल का सबसे छोटा दिन, अब बढ़ जाएगा इन 8 बीमारियों का खतरा

By उस्मान | Updated: December 21, 2018 15:27 IST

आज यानी 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन है। आज उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन है और सबसे लंबी रात। इसे अंग्रेजी में विंटर सोल्सटिस (Winter Solstice) कहते हैं। सूरज की रोशनी की कमी से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वास्थ्य पर कई प्रभाव पड़ सकते हैं।

Open in App

आज यानी 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन है। आज उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन है और सबसे लंबी रात। इसे अंग्रेजी में विंटर सोल्सटिस (Winter Solstice) कहते हैं। ब्रिटेन में विंटर सोल्सटिस का कुल समय 7 घंटे 49 मिनट, 41 सेकंड है जो जून के सबसे लंबे दिन की तुलना में लगभग 9 घंटे कम है।  विंटर सोल्सटिस उस समय होता है जब सूर्य सीधे मकर रेखा के ऊपर होता है। अब धीरे-धीरे सर्दियों के दिन छोटे होने लग जाएंगे। छोटे दिन होने से आपको यह बड़े नुकसान हो सकते हैं। 

1) भूख और नींद का बढ़ना सूरज की रोशनी की कमी से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वास्थ्य पर कई प्रभाव पड़ सकते हैं। सर्दियों में दिन छोटा होने से भूख और नींद ज्यादा लगती है जिससे शरीर में विभिन्न हार्मोन पैदा होते हैं। इससे आपका कामकाज प्रभावित होता है। प्रकाश के मुकाबले अंधेरे में मेलाटोनिन का अधिक उत्पादन होता है, यह एक ऐसा हार्मोन है जो नींद को बढ़ावा देता है। यह वजह है कि गर्मियों के मुकाबले लोग सर्दियों में ज्यादा सुस्त और थकान महसूस करते हैं। 

2) विटामिन डी की कमीपब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अनुसार, हर व्यक्ति को रोजाना 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है। जाहिर है सूरज की रोशनी से आपको इतनी मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है लेकिन अब दिन छोटा होने से आपको इसकी कमी हो सकती है। 

3) फिजिकल एक्टिविटी में कमी सर्दियों में ठंड बढ़ने और जल्दी अंधेरा होने की वजह से लोगों में फिजिकल एक्टिविटी में गिरावट आती है। एक अध्ययन के अनुसार, इस मौसम में गर्मियों में सर्दियों की तुलना में फिजिकल एक्टिविटी 15 से 20 फीसदी ज्यादा होती है।  

4) सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर का खतरासर्दियों में मूड्स से पीड़ित होने का अधिक खतरा होता है। इस स्थिति को सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर कहते हैं। इसके लक्षणों में सुस्ती, मूड में बदलाव, थकान, वजन बढ़ना आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब