लाइव न्यूज़ :

सावधान! गलती से भी न खायें ऐसे चावल, धीरे-धीरे आप बन सकते हैं कैंसर, बवासीर, अल्सर का मरीज

By उस्मान | Updated: May 16, 2019 18:48 IST

भारत में अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चावल खाए बिना रह नहीं पाते हैं, तो यह मोह आपको बीमार कर सकता है।

Open in App

भारत में अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चावल खाए बिना रह नहीं पाते हैं, तो यह मोह आपको बीमार कर सकता है। देश में खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें आम हैं। सब्जी हो, मिठाई हो, दूध-दही हो या फिर अनाज सभी चीजों में मिलावट करके बेचा जाता है। आपको याद होगा कि दो साल पहले आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में प्लास्टिक चावल को लेकर खूब बवाल हुआ था। 

संभव है कि आज भी बाजार में नकली चावल मिल रहे हों। सबसे बड़ी समस्या यह है कि असली और नकली चावल की पहचान करना आसान काम नहीं है। असली चावल के साथ मिलाकर बाजारों में बिकने वाला नकली यानि प्लास्ट‍िक का चावल, असली चावल में इस कदर मिल जाता है कि आप इसके रूप, रंग, आकार और यहां तक कि स्वाद में भी फर्क नहीं कर पाएंगे। इसलिए असली और नकली चावल की पहचान को समझना बहुत जरूरी है। 

नकली चावल से कैंसर का खतराडॉक्टर मानते हैं कि प्लास्टिक चावल के सेवन से इसका सीधा असर पेट में पड़ता है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके रोजाना सेवन करने से कैंसर भी हो सकता है। प्लास्टिक के चावल के तत्काल दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, लेकिन अगर थोड़ी मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह एंडोक्राइन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, जिससे हार्मोनल परिवर्तन होते हैं और इससे लीवर कैंसर भी हो सकता है। इसके अलावा नकली चावल को बड़ी आंत की कोशिकाएं अवशोषित नहीं कर पाती हैं जिससे कमजोर हो जाती हैं।

ऐसे करें असली और नकली चावल की पहचान - नकली चावल की पहचान करने के लिए थोड़े से चावल को जलाएं। - जलने पर प्लास्टिक की स्मेल आती है, तो आप समझ सकते हैं कि यह नकली हैं। - आप चाहे तो चावल का पानी को गाढ़ा कर उसे भी जलाकर देख सकते हैं। 

- एक बोतल में इन चावलों को दो से तीन दिन के लिए उबाल कर रख दें। - अगर इन चावलों पर फंगस नहीं लगता तो इसका मतलब है कि ये प्लास्टिक के हैं।- अगर चावलों में फंगस लग जाती है, तो इसका मतलब चावल असली है।

- एक चम्मच चावल को एक गिलास पानी में डालें। - कुछ देर बाद अगर चावल ऊपर तैरने लगे तो समझ जाएं कि चावल नकली है- एक कढ़ाई में तेल को बहुत तेज गर्म कर लें। - इसमें आधी मुट्ठी चावल डालें, अगर चावल प्लास्टिक से बने होंगे तो वो पिघलकर आपस में चिपक जाएंगे। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब