लाइव न्यूज़ :

नाखूनों को सुन्दर बनाने के लिए सही डाइट भी है जरूरी, जानें जरूरी बातें

By गुलनीत कौर | Updated: February 26, 2018 17:43 IST

डाइट में जरूरी बदलाव के साथ कुछ छोटी छोटी बातों का ख्याल रखेंगे तो आपके नाखून सुन्दर और स्वस्थ रहेंगे।

Open in App

नाखूनों को सुन्दर बनाने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। उनकी सफाई रखती हैं, उन्हें शेप में रखती हैं, मैनीक्योर-पैडीक्योर भी करवाती हैं। इसके अलावा महंगे नेल पॉलिश का प्रयोग करती हैं। लेकिन कई बार कितनी कोशिशों के बाद भी नाखून पीले और बेजान पड़ने लगते हैं। इसलिए हमें  नेचुरल रूप से ही नाखूनों को हेल्दी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। 

नाखूनों को नैचुरली खूबसूरत बनाने के लिए डाइट में कुछ खास बदलाव लाने चाहिए। इसके लिए हमें सही मात्रा में कूच विशेष विटामिन का सेवन करना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्राकृतिक रूप से सुन्दर और मजबूत नाखून पाने के लिए आपको किन विटामिन को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करना चाहिए और ये विटामिन आपको किन खाद्य पदार्थों में मिलेंगे यह भी जानिए। 

विटामिन-एसुन्दर नाखून पाना चाहती हैं तो अपनी रोजाना की डाइट में विटामिन-ए को अवश्य शामिल कर लें। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है। दूध, गाजर, पालक, सेब, अंगूर, आदि चीजों में विटामिन-ए- की भरपूर मात्रा होती है। नाखूनों के अलावा विटामिन-ए के नियमित सेवन से आंखों और त्वचा को भी लाभ मिलता है। 

विटामिन -बी9विटामिन -बी9 के नियमित सेवन से हमारे शरीर की कोशिकाओं और सेल्स को फायदा मिलता है। विटामिन -बी9 हमारे नाखूनों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ के लिए भी अच्छा है। कुछ लोगों के नाखून बहुत आसानी से टूट जाते हैं और जल्दी बढ़ते भी नहीं हैं, ऐसे लोगों को विटामिन -बी9 का रोजाना सेवन करना चाहिए। सभी हजारी सब्जयों, चुकंदर, अंडे और खट्टे फलों में विटामिन -बी9 होता है।

विटामिन-सीशरीर को ऊर्जा प्रदान करने और इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त बनाता है। नाखूनों की बात करें तो उन्हें शाइन प्रदान करने के लिएय विटामिन-सी का भरपूर सेवन आवश्यक है। सभी खट्टे फलों और पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-सी पाया जाता है। 

विटामिन-एचत्वचा और बालों को हेल्दी बनाने के लिए विटामिन-एच का सेवन लाभकारी बताया जाता है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं और सेल्स के ग्रोथ के लिए भी अच्छा है। विटामिन-एच को रोजाना की डाइट में शामिल करने से नाखून तो मजबूत होते ही हैं, साथ ही बालों को टूटने और झड़ने की समस्या पर भी रोक पायी जा सकती है। केले, एवोकाडो, सैल्मन में विटामिन-एच पाया जाता है। 

यह भी करेंडाइट में जरूरी बदलाव के साथ कुछ छोटी छोटी बातों का ख्याल रखेंगे तो आपके नाखून सुन्दर और स्वस्थ रहेंगे। जैसे कि:- समय पर हाथ धो लें और नाखूनों में गंदगी ना फसने दें- सस्ती नेल पॉलिश का प्रयोग करने से बचें- अधिक दिनों तक नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी ना रहने दें, कुछ दिनों बाद रिमूव कर दें ताकि नाखूनों को प्राकृतिक हवा और सूर्य की किरणें मिल सकें- नेल पॉलिश रिमूव करते ही दूसरी नेल पॉलिश ना लगाएं। - अधिक दिनों तक डार्क रंग की नेल पॉलिश ना लगी रहने दें, इससे नाखून पीले पड़ सकते हैं

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब