लाइव न्यूज़ :

Temperature Trends: कोई उपाय नहीं किए तो गर्मी से होने वाली सालाना मौत आंकड़ों में पांच गुना वृद्धि होने की आशंका!, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर ‘लांसेट काउंटडाउन’ रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2023 19:18 IST

Temperature Trends: वाइब्रियो रोगजनकों के लिए उपयुक्त समुद्र तट की लंबाई 17-25 प्रतिशत तक बढ़ रही है, और डेंगू की संचरण क्षमता 36-37 प्रतिशत तक बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर ‘लांसेट काउंटडाउन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।कुपोषण का वैश्विक खतरा और बढ़ जाएगा।हैजा जैसी खाद्य जनित बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं।

Temperature Trends: तापमान का मौजूदा रुझान यदि जारी रहा और अनुकूलन पर कोई प्रगति नहीं हुई तो गर्मी से होने वाली सालाना मौत के आंकड़ों में सदी के मध्य तक पांच गुना वृद्धि होने की आशंका है। स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर ‘लांसेट काउंटडाउन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

जलवायु निष्क्रियता की इस पृष्ठभूमि में, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर लांसेट काउंटडाउन ने अपनी आठवीं वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि गर्मी से संबंधित श्रम हानि 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इसमें कहा गया है कि अकेले लू के कारण 2041-60 तक 52.49 करोड़ अतिरिक्त लोगों को मध्यम से गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है।

जिससे कुपोषण का वैश्विक खतरा और बढ़ जाएगा। रिपोर्ट में सदी के मध्य तक प्राणघातक संक्रामक रोगों के प्रसार में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जिसमें वाइब्रियो रोगजनकों के लिए उपयुक्त समुद्र तट की लंबाई 17-25 प्रतिशत तक बढ़ रही है, और डेंगू की संचरण क्षमता 36-37 प्रतिशत तक बढ़ रही है।

वाइब्रियो रोगजनक हैजा जैसी खाद्य जनित बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। ब्रिटिश जर्नल की वेबसाइट के अनुसार, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर लांसेट काउंटडाउन एक अंतरराष्ट्रीय, बहु-विषयक गठबंधन है और इसे वार्षिक रूप से प्रकाशित किया जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि जलवायु निष्क्रियता की कीमत आज जीवन और आजीविका से चुकानी पड़ रही है और नए वैश्विक अनुमानों से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई में और देरी से स्वास्थ्य के लिए गंभीर और बढ़ते खतरे का पता चलता है। इसमें कहा गया कि प्रति सेकंड 1,337 टन कॉर्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित होने के साथ हर क्षण की देरी से लोगों के स्वास्थ्य और अस्तित्व पर खतरा बढ़ जाता है।

रिपोर्ट दुनिया भर के 52 अनुसंधान संस्थानों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 114 वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य चिकित्सकों की विशेषज्ञता पर आधारित है। विश्लेषण से पता चला कि 2020 में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक उच्च तापमान तक पहुंचने वाले कुल दिनों में से 60 प्रतिशत से अधिक में मानव-जनित जलवायु परिवर्तन होने की संभावना दोगुनी से अधिक हो गई। इसके अलावा, विश्लेषण में पाया गया कि 1990-2000 की तुलना में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गर्मी से संबंधित मौतों में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

टॅग्स :अमेरिकादिल्लीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम