लाइव न्यूज़ :

Tele-Manas Helpline: अक्टूबर 2022 में टेली मानस हेल्पलाइन की शुरुआत, 200000 से अधिक कॉल, जानें कैसे ले सकते हैं इसका फायदा, क्या है टोल फ्री नंबर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2023 19:04 IST

Tele-Manas Helpline: सरकार की राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन ‘टेली मानस’ पर, पिछले साल अक्टूबर में इसकी शुरुआत होने के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों से दो लाख से अधिक कॉल आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल तीन महीनों में कॉल की संख्या दोगुनी हो गई है।वर्तमान में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 42 सक्रिय टेली मानस सेल हैं। सेवा प्रतिदिन 20 विभिन्न भाषाओं में 1,300 से अधिक कॉल संभालती है।

Tele-Manas Helpline: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टेली-मानस हेल्पलाइन को अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से 200,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। केवल तीन महीनों में कॉल की संख्या दोगुनी हो गई है।

वर्तमान में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 42 सक्रिय टेली मानस सेल हैं। यह सेवा प्रतिदिन 20 विभिन्न भाषाओं में 1,300 से अधिक कॉल संभालती है। लगभग 7000 कॉलों पर कार्रवाई शुरू की है और विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले कॉलर्स को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी प्रासंगिक सेवाओं से सफलतापूर्वक जोड़ा है।

मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम पूरे भारत में एक व्यापक डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य नेटवर्क विकसित करने के अपने मिशन को जारी रखता है, जिसका लक्ष्य हर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए इसकी शुरुआत की थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हेल्पलाइन पर आई कॉल की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। इनकी संख्या एक लाख से बढ़कर अप्रैल 2023 में दो लाख हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “अक्टूबर 2022 में टेली मानस हेल्पलाइन की शुरुआत होने के बाद से इस पर 2,00,000 कॉल आईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार प्रौद्योगिकी के सहारे सभी को गुणवत्तापूर्ण और किफायती मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।” सेवा पसंदीदा भाषाओं को चुनने के विकल्प के साथ टोल-फ्री नंबर 14416 या 1-800-891-4416 के माध्यम से सुलभ है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यबल को मजबूत करने और हर घर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और मुफ्त बनाने की सरकार की पहल का हिस्सा है।

टॅग्स :मनसुख मंडावियानरेंद्र मोदीHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब