रात में 9 बजे खाना खाने के बाद 2 घंटे का रखें गैप वरना हो सकते है कैंसर से पीड़ित! स्टडी में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Published: July 2, 2023 11:04 AM2023-07-02T11:04:07+5:302023-07-02T11:17:45+5:30

जानकारों का मानना है कि रात में खाने के बाद और सोने से पहले अगर गैप नहीं लिया गया तो इससे आपकी नींद और भूख पर भी गहरा असर पड़ सकता है।

take 2 hours gap after taking night food health tips in hindi | रात में 9 बजे खाना खाने के बाद 2 घंटे का रखें गैप वरना हो सकते है कैंसर से पीड़ित! स्टडी में हुआ खुलासा

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:North_Indian_Veg_Thali_-_Dharmatala,_Kolkata_-_West_Bengal_-_20190216_133637.jpg)

Highlightsएक स्टडी में रात में खाने के बाद सोने से पहले गैप लेना बहुत जरूरी बताया गया है। स्टडी के अनुसार, ऐसा नहीं करने वालों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को होते हुए पाया गया है। यह खुलासा 600 पुरुष और 1200 महिलाओं पर रिसर्च करने के बाद सामने आया है।

Health Tips:  जानकार खाने और पीने को लेकर एहतियात बरतने की बात कहते है। उनके अनुसार किसी भी समय खाना खा लेना या फिर पानी का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि रात में खाने के बाद कम से कम दो घंटे का गैप रखना बहुत ही जरूरी है नहीं तो आप जानलेवा बीमारी का शिकार हो सकते है। 

स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग इस इस गैप का सही से पालन नहीं करते है उन में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का भी खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में क्या है यह स्टडी और इसमें क्या-क्या खुलासा हुआ है, आइए जान लेते हैं। 

अध्ययन में यह हुआ है खुलासा

बर्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ की एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर खाने और सोने के बीच सही समय का पालन नहीं किया गया तो उन लोगों में कैंसर जैसे बीमारी के होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। अध्ययन में यह पाया गया है कि जो लोग रात के नौ बजे खाना खा लेते है और फिर वे कम से कम दो घंटे का गैप नहीं रखते है और वे सोने चले जाते है तो इन लोगों में कैंसर के होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। 

ऐसे में लोगों में कैंसर के होने का खतरा 25 फीसदी ज्यादा बढ़ जाता है उन लोगों के मुकाबले जो रात में खाने और सोने के बीच कम से कम दो घंटे का गैप रखते है। यही जानकारों का कहना है कि इस कारण इन लोगों के भूख और नींद पर भी गहरा असर पड़ता है। 

600 पुरुष और 1200 महिलाएं स्टडी में हुई शामिल

इस अध्ययन में 600 से ज्यादा कैंसर पीड़ित पुरुष और 1,200 से ज्यादा कैंसर पीड़ित महिलाओं को शामिल किया गया था जिन पर अच्छी तरह से रिसर्च कर इसका खुलासा हुआ है। स्टडी में पाया गया है कि ये पीड़ित लोग कोई भी नाइट शिफ्ट नहीं किए थे बल्कि वे रात में खाने के बाद गैप नहीं लिए और सो जाते थे। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: take 2 hours gap after taking night food health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे