लाइव न्यूज़ :

Swine Fever Virus: 'अग्रणी' टीका प्रौद्योगिकी सफलतापूर्वक हस्तांतरित, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 15:44 IST

Swine fever virus:टीका भारत में विकसित स्वाइन फीवर के लिए पहला ‘रीकॉम्बीनेंट’ वायरस-आधारित समाधान है, जो सुअरों के टीकाकरण के लिए एक किफायती तरीका पेश करता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रौद्योगिकी बायोमेड प्राइवेट लिमिटेड को सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है।सूअरों के लिए टीका एक ‘रिवर्स जेनेटिक प्लेटफॉर्म’ का उपयोग करता है।बहुत अधिक मृत्यु दर के साथ एक गंभीर खतरा पैदा करती है।

Swine fever virus: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी ने सूअरों और जंगली सूअरों में स्वाइन फीवर वायरस से निपटने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले टीकों में विशेषज्ञता वाली एक विनिर्माण कंपनी को एक 'अग्रणी' टीका प्रौद्योगिकी सफलतापूर्वक हस्तांतरित की है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति से मिली। यह टीका भारत में विकसित स्वाइन फीवर के लिए पहला ‘रीकॉम्बीनेंट’ वायरस-आधारित समाधान है, जो सुअरों के टीकाकरण के लिए एक किफायती तरीका पेश करता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवोन्मेषी टीके के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी बायोमेड प्राइवेट लिमिटेड को सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। सूअरों के लिए टीका एक ‘रिवर्स जेनेटिक प्लेटफॉर्म’ का उपयोग करता है जिसे आईआईटी गुवाहाटी में परिष्कृत किया गया है। स्वाइन फीवर, सूअरों में एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जो बहुत अधिक मृत्यु दर के साथ एक गंभीर खतरा पैदा करती है।

हालांकि यह मनुष्यों को प्रभावित नहीं करती। भारत में, इस बीमारी के मामले उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ-साथ बिहार, केरल, पंजाब, हरियाणा और गुजरात सहित अन्य राज्यों में अक्सर देखे गए हैं। टीके पर काम 2018-19 में आईआईटी गुवाहाटी में बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग और गुवाहाटी में असम कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से शुरू किया गया था। 

टॅग्स :स्वाइन फ्लूIIT
Open in App

संबंधित खबरें

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतकौन हैं एडवर्ड नाथन वर्गीस? IIT हैदराबाद के छात्र को मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम