लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 10 बातों का रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

By उस्मान | Updated: December 4, 2021 09:18 IST

वैज्ञानिकों का मानना है की नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देआज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहणनंगी आंखों से ग्रहण देखने से आंखों को हो सकता है नुकसानसूर्य देखते समय हमेशा चश्मे का इस्तेमाल करें

Solar Eclipse 2021:  आज यानी 04 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है। शनिवार होने की वजह से ये शनि अमावस्या का भी दिन होगा। ऐसे में यह एक अद्भुत संयोग होने जा रहा है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच में होगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण की घटना को सीधे देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं इससे सेहत पर भी कई प्रभाव पड़ते हैं। चलिए जानते हैं आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सूर्य ग्रहण 2021 का समय

सूर्य ग्रहण का कुल समय 4 घंटे 8 मिनट का होगा। आंशिक सू्र्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 5.29 बजे होगी। पूर्ण सूर्य ग्रहण 7 बजे लगना शुरू होगा और ये 8.6 पर खत्म होगा। आशिंक ग्रहण 9.37 बजे खत्म होगा।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

साल का ये आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा।

भारत में कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

भारत के समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 10.59 बजे होगी और 03.07 पर यह खत्म हो जाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देने की वजह से इसका असर भी यहां नहीं होगा। कोई सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।  

सूर्य ग्रहण के नुकसान

माना जाता है कि बिना सुरक्षा ग्रहण देखने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी खत्म होने और पूरी तरह से अंधेपन होने का खतरा होता है।

वैज्ञानिक मानते हैं कि सूर्य ग्रहण पर मून फुल मून की तुलना में चार लाख गुना ज्यादा चमकदार होता है, जो सीधे रूप से आंखों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि कुछ सावधानियां अपनाकर आप इस दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, हर किसी को ग्रहण के समय चश्मा पहनना चाहिए या आंशिक सूर्यग्रहण देखने पर अप्रत्यक्ष रूप से देखने की विधि का उपयोग करना चाहिए। सूरज की किरणों को सीधे देखना कभी भी सुरक्षित नहीं है, भले ही सूर्य आंशिक रूप से अस्पष्ट हो।

नासा का यह भी मानना है कि यह नियम कुल ग्रहण (total eclipse) के दौरान भी लागू होता है जब तक कि सूरज पूरी तरह से अवरुद्ध न हो। 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, बिना सुरक्षा थोड़े समय के लिए भी सूरज को देखना आपके रेटिना को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप अंधापन हो सकता है जिसे सौर रेटिनोपैथी कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलियाई विकिरण सुरक्षा और परमाणु सुरक्षा एजेंसी (ARPANSA) ने चेतावनी दी है कि आपको सूर्य ग्रहण देखने के लिए सीधे सूर्य ग्रहण चश्मे का उपयोग नहीं करना चाहिए।

हेल्थ ऑफिसियल की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 1999 में सूर्य ग्रहण के बाद आंखों की हानि से जुड़े कई मामले सामने आये थे। एक हफ्ते बाद कम से कम 14 लोगों की आंखों के रोशनी हमेशा के लिए चली गई।

सूर्य को सीधे देखने से नुकसानआंखों की रोशनी कम हो सकती हैअंधेपन का खतराधुंधलापन होनारेटिना को नुकसान होनाआंखों में जलन या दर्द होना 

सूर्य ग्रहण को देखते समय इन बातों का रखें ध्यानगलती से भी सूर्य को सीधे रूप से न देखेंसूर्य देखते समय हमेशा चश्मे का इस्तेमाल करेंसूर्य देखने के बाद अपनी आंखों की जांच जरूर कराएंइस तरह के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

टॅग्स :सूर्य ग्रहणचन्द्रग्रहणहेल्थ टिप्सइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब