लाइव न्यूज़ :

शोध: परफ्यूम का इस्तेमाल बढ़ाता है कैंसर, अस्थमा जैसे जानलेवा रोगों का खतरा

By गुलनीत कौर | Updated: February 24, 2018 16:05 IST

इत्र का रोजाना इस्तेमाल करने से भयंकर सिरदर्द से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

Open in App

हाइजीन का खास ख्याल रखने वाले अपने शरीर की साफ सफाई के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि उनकी बॉडी से अच्छी सुगंध आती रहे। इसके लिए लोग डिओडोरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल ही में किए गए शोध में ऐसे खुलासे हुए हैं जिसके बाद शायद आप इत्र लगाना कम कर दें या पूरी तरह इसका इस्तेमाल बंद ही कर दें। 

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मनमोहक खुशबू के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इत्र का रोजाना इस्तेमाल करने से भयंकर सिरदर्द से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे इत्र में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

इत्र का इस्तेमाल आंखों संबंधी दिक्कतों को पैदा करता है। जैसे कि आंखों में जलन, पानी आना आदि। इसके अलावा बंद नाक, सिरदर्द, अस्थमा आदि परेशानियां इत्र के इस्तेमाल के कारण होती हैं। इसके अलावा मितली आना, त्वचा पर एलर्जी होना, अन्य स्किन समस्याएं इत्र के अधिक इस्तेमाल से हो सकती हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस शोध में कुल 500 लोगों को शामिल किया गया। शोध के अंत में यह पाया गया कि इत्र के इस्तेमाल से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों में से 60 फीसदी मामलों में माइग्रेन पाया गया है। इसके अलावा 68 प्रतिशत मामलों में नाक संबंधी दिक्कतें पायी गई। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब