Summer Skin Care Tips: गर्मियों में चर्म रोग दाद, खाज, खुजली को 2 दिन में जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: May 9, 2019 03:51 PM2019-05-09T15:51:17+5:302019-05-09T15:51:17+5:30

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोग होने का अधिक खतरा होता है। सही समय पर ध्यान नहीं देने से यह बीमारियां त्वचा पर अपनी जड़ें जमा लेती हैं। उसके बाद आप जितना चाहे एंटी-फंगल क्रीम लगा लें, कोई फायदा नहीं होता है।

Summer Skin Care Tips: Home remedies for rashes, eczema, heat rash, sunburn, fungal, itch, fungus skin disease | Summer Skin Care Tips: गर्मियों में चर्म रोग दाद, खाज, खुजली को 2 दिन में जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 5 चीजें

फोटो- पिक्साबे

गर्मियों में दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोग होने का अधिक खतरा होता है। सही समय पर ध्यान नहीं देने से यह बीमारियां त्वचा पर अपनी जड़ें जमा लेती हैं। उसके बाद आप जितना चाहे एंटी-फंगल क्रीम लगा लें, कोई फायदा नहीं होता है। हालांकि आपको कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है लेकिन ये समस्याएं फिर हो जाती हैं। 

गर्मियों में पसीने, प्रदूषण, तेज धूप और नमी की वजह से दाद जैसे रोग का अधिक खतरा होता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाता है। समस्या यह है कि यह दूसरे हिस्से पर भी तेजी से फैलता है। जब इसके निशान काले रंग के पड़ जाते हैं, तो उसे एक्जिमा के नाम से जाना जाता है। 

गेंदे की पत्तियां
इससे छुटकारा पाने के लिए आप गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गेंदे की पत्तियों को पानी में उबालकर प्रभावित जगह पर दिन में तीन-चार बार लगाएं। गेंदे के फूल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चर्म रोग को दूर करने में सहायक होते हैं।

वैसलीन और लहसुन
दाद-खुजली पूरे शरीर में फैली हो, तो चार चम्मच वैसलीन में दो चम्मच लहसुन का रस अच्छी तरह से मिलाकर हलके हाथों से पूरे शरीर की मालिश करें। एक घंटे बाद गुनगुने पानी से नहा लें और साबुन का बिलकुल भी इस्तेमाल न करें।

आक के फूल और गाजर
आक के फूलों का गुच्छा तोड़ने पर जो दूध निकलता है, उसमें नारियल तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से खुजली जल्दी दूर हो जाती है। इसके अलावा गाजर को कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिक्स करें। इस मिश्रण को लगाने से दाद खत्म हो जाता है।

नीम का पत्ते
गर्मियों में त्वचा पर फुंसी होना भी आम समस्या है। रोम छिद्रों के संक्रमित होने पर फुंसी होती है। यह चेहरे, खोपड़ी, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों और नितंबों पर कहीं भी हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। 

ठंडे पेय पदार्थ
गर्मियों में फोड़े होने का भी बहुत खतरा होता है। ये फोड़े मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो नम, पसीने वाली त्वचा पर होते हैं। कई मामलों में यह इतने पीड़ादायक हो जाते हैं कि आपको दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। इनसे बचने के लिए आपको छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का रस और तरबूज का खूब सेवन करना चाहिए।

Web Title: Summer Skin Care Tips: Home remedies for rashes, eczema, heat rash, sunburn, fungal, itch, fungus skin disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे