लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 1 हफ्ते ऐसे खा लें नींबू के छिलके, पूरी गर्मी नहीं होंगे बीमार

By उस्मान | Updated: May 22, 2018 08:26 IST

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप नींबू के छिलके फेंकने की गलती नहीं करेंगे।

Open in App

सर्दी हो या गर्मी नींबू आपको सालभर मिल सकता है। नींबू भारतीय व्यंजन का एक अहम हिस्सा है। अधिकतर लोग बॉडी को वजन कम करने और बॉडी को डेटॉक्स करने के लिए रोजाना सुबह नींबू और शहद का पानी पीते हैं। जाहिर है अधिकतर लोग नींबू निचोड़ने के बाद उसे फेंक देते हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप नींबू के छिलके फेंकने की गलती नहीं करेंगे। आपको बता दें कि नींबू के छिलके पोषक तत्वों का खजाना हैं। यही वजह है कि इसके छिलके भी आपकी सेहत के लिए बेहतर होते हैं। नींबू के छिलकों का आपके लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं जिससे आपको इन्फेक्शन का कम खतरा होता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे होते हैं।  

नींबू के छिलके सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?

नींबू के छिलकों में नींबू के रस से  5-10 गुना अधिक विटामिन होते हैं। नींबू का उपयोग न केवल स्वास्थ्य को फिर से जीवंत करता है बल्कि आपको संक्रमण से बचाता है। नींबू के छिलकों मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों और फ्री रेडिकल सेल्स को बाहर निकाल सकते हैं, जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो सकता है। डाइटीशियन शिखा शर्मा के अनुसार, नींबू के छिलकों में ऐसे यौगिक होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को मार सकते हैं और जो कीमोथेरेपी से 10,000 गुना मजबूत होते हैं।   

यह भी पढ़ें- निपाह वायरस से 48 घंटे में कोमा या मौत, जरूर जान लें ये 10 बातें

ऐसे करें नींबू के छिलकों का इस्तेमाल

पूरे नींबू का इस्तेमाल करने की बजाय आप केवल छिलके के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक नींबू को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा होने दें। इसके बाद नींबू को काटकर दो हिस्से कर लें। इसके बाद नींबू के ऊपरी हिस्से को छीलकर उसे अपने सूप, सेरेल, आइसक्रीम, नूडल्स, फिश और सादे पानी में छिड़ककर खायें। इससे आपके खाने को ना केवल एक बेहतर स्वाद मिलेगा बल्कि आपकी सेहत भी बेहतर बनेगी। सबसे मजेदार बात यह है कि नींबू का पूरा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अगली बार जब आप नींबू पानी पियें, तो इसका छिलका फेंके नहीं बल्कि सेहत के लिए सही से इस्तेमाल करें।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब