लाइव न्यूज़ :

कोरोना के इलाज में फेल हुई 'हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन'! शोध में दावा, रोगियों को नहीं हो रहा कोई फायदा

By भाषा | Updated: April 22, 2020 12:05 IST

मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा को लेकर कुछ दिनों पहले तगड़ा बवाल हुआ था

Open in App

विवादित दवा 'हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन' कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने में विफल हो गई है। यह दवा मरीजों को नहीं बचा पा रही है। अमेरिका में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए इस दवा का कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। बड़ी संख्या में उन लोगों की मौत होने की खबर है, जिन्हें यह दवा दी गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। 

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि घातक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की सिफारिश या विरोध करने के लिए अभी पर्याप्त क्लिनिकल डेटा मौजूद नही है। यह दवा मलेरिया और आर्थराइटिस के इलाज के दौरान मरीजों को दी जाती है।

कोविड-19 रोगियों के उपचार में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग को जोर-शोर से बढ़ावा देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह इन रिपोर्टों पर गौर करेंगे। ट्रम्प प्रशासन ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 3 करोड़ से अधिक खुराक का भंडार किया है, जिसका एक बड़ा हिस्सा भारत से आयात किया गया है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस पर अपने दैनिक समाचार सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। जाहिर है, कुछ बहुत अच्छी रिपोर्टें रही हैं और शायद यह अच्छी रिपोर्ट नहीं है। लेकिन हम इस मामले को देख रहे हैं। हम उचित समय पर इस पर टिप्पणी करेंगे।’’

प्रकाशन के लिए ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ को सौंपे गए और ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस शोध में कोई सबूत नहीं मिले कि एजिथ्रोमाइसिन के साथ या उसके बिना हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों के जोखिम को कम करता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने इस अध्ययन का वित्त पोषण किया है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त स्टीफन एम हैन ने कहा कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 

टॅग्स :हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनकोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम