लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे, भीगी किशमिश खाने से इन 8 बीमारियों से होगा बचाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 21:30 IST

किशमिश शुगर का एक नैचुरल स्रोत है। इसे खाने से आपके शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा मिलती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना किशमिश खाने से आपको शरीर को भीतर से साफ करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने और खून की कमी से बचने में मदद मिल सकती है। 

Open in App

ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों का खजाना हैं और इनके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचने और शरीर को स्वस्थ रखने में मिलती है। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट किशमिश है। किशमिश खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सूखे अंगूरों को किशमिश कहा जाता है, जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  किशमिश शुगर का एक नैचुरल स्रोत है। इसे खाने से आपके शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा मिलती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना किशमिश खाने से आपको शरीर को भीतर से साफ करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने और खून की कमी से बचने में मदद मिल सकती है। 

किशमिश के पोषक तत्व

किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है जाते हैं इसमें मुख्य रूप से विटामिन ए, विटामिन बी, कैलशियम, फाइबर, आयरन, पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं।

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

ऐसा माना जाता है कि सूखी किशमिश खाने की बजाय इसे भिगोकर खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। सूखी किशमिश से सभी पोषण लाभों को एक बार में निकालना कठिन हो सकता है। इसलिए, जब आप उन्हें पानी में भिगोते हैं, तो आप पोषक तत्वों की जैव उपलब्धता को बढ़ाते हैं।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे

एसिडिटी से छुटकाराबहुत से लोगों को एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रहती है। उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको गैस एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा यदि आपको कब्ज है, तो लगातार किशमिश का सेवन करें। इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है और पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

थकान और कमजोरी से मिलेगी राहतआज के जमाने में कामकाज के वजह से थकान होना एक आम बात है। यदि आपको भी ऐसी समस्या है, तो आप रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इसके सेवन से शरीर से कमजोरी और थकान दूर हो सकती है।

किशमिश के फायदे

विटामिन ए का खजानाकिशमिश को आप भिगोकर या या फिर गर्म पानी के साथ खा सकते हैं। यह हमारे शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी करता है। जिससे कि आंखों को बहुत फायदा होता है। आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

खून की कमी होती है दूरजिन लोगों को खून की कमी की समस्या है। उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

किशमिश खाने के फायदे

हड्डियां बनती हैं मजबूतआपको बता दें कि किशमिश का सेवन करने से हड्डियां भी बहुत मजबूत बनती हैं। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत बनता है और लीवर भी स्वस्थ रहता है। यह शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 

डायबिटीज रहती है कंट्रोलजिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है, उनके लिए भीगे चने बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यदि आपको डायबिटीज है तो आप रात को सोने से पहले चने को पानी में भिगो कर छोड़ दें और सुबह इस चने का सेवन करें, इससे आपको डायबिटीज में काफी फायदा मिलेगा। 

भीगी किशमिश खाने के फायदे बताएं

याददाश्त होती है तेजआपको बता दें कि सुबह सुबह भीगे चने का सेवन करने से हमारा दिमाग तेज बनता है। इसके अलावा पेट भी स्वस्थ रहता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इस वजह से हमारे चेहरे पर भी निखार आता है।

वजन कम करने में सहायकआजकल मोटापे की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं। यदि आप मोटापे को दूर करने के लिए घरेलू उपाय कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में चने को जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह नाश्ते में इसी का सेवन करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडवजन घटाएंकैंसरडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत