7-8 घंटे से ज्यादा सोना सेहत के लिए हो सकता है बहुत खतरनाक, बढ़ सकता है मोटापा हो सकती है दिल से जुड़ी कई बीमारियां, जानें क्या है Oversleeping के साइड इफेक्ट्स

By आजाद खान | Published: April 29, 2022 06:52 PM2022-04-29T18:52:35+5:302022-04-30T07:31:45+5:30

अगर जो कोई ज्यादा देर तक सोता है तो उन में मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारी, सिर दर्द और अवसाद जैसी कई बीमारियां होने का डर रहता है।

Sleeping more than 7 8 hours very dangerous for health obesity many diseases related to heart can increase know oversleeping side effects | 7-8 घंटे से ज्यादा सोना सेहत के लिए हो सकता है बहुत खतरनाक, बढ़ सकता है मोटापा हो सकती है दिल से जुड़ी कई बीमारियां, जानें क्या है Oversleeping के साइड इफेक्ट्स

7-8 घंटे से ज्यादा सोना सेहत के लिए हो सकता है बहुत खतरनाक, बढ़ सकता है मोटापा हो सकती है दिल से जुड़ी कई बीमारियां, जानें क्या है Oversleeping के साइड इफेक्ट्स

Highlightsअगर आपको फिट रहना है तो आपको डेली 7-8 घंटे सोना होगा। इसके अलावा आप दोपहर में केवल हल्का नींद ले सकते हैं। इससे ज्यादा सोने से आपको कई दिक्कतें हो सकती है।

Moresleeping:  जानकारों के अनुसार, हर इंसान को हर रोज केवल सात से आठ घंटे ही सोना चाहिए। यह सोने के समय को मांपने के लिए एक सही पैमाना है। इसके अलावा आप दोपहर में हल्की झपकी ले सकते है। लेकिन कोई अगर दिन रात सोते ही रहता है या ये साच आठ घंटे से ज्यादा सोता है तो उसके शरीर में कई परेशानियां हो सकती है। जानकारों का कहना है कि इससे आपको मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारी, सिर दर्द और अवसाद जैसी कई बीमारियां भी हो सकती है। तो ऐसे में आइए जानते है कि ज्यादा सोने से क्या-क्या परेशानियां या बीमारियां हो सकती है। 

ज्यादा सोने से होने वाली बीमारियां (Moresleeping Side Effects)

वैसे तो ज्यादा सोने से या देर तक सोने से कई तरह की बीमारियां होती है। इन बीमारियों में से कुछ बीमारियों को नीचे बताए गए हैं। आइए एक-एक करके इनको जानते हैं। 

1. होता है मोटापा (Increase Weight Gain)

जब हम ज्यादा देर तक सोते रहते है तो उस दौरान हमारी कैलोरी बर्न नहीं होती है जिसके कारण हमारा शरीर फैलते जाता है। सोते समय हमारा शरीर कोई फिजिकल वर्क नहीं करता है जिसके कारण इस तरीके की बीमारियां जन्म लेती है। इसलिए अगर हमें मोटापे से बचना चाहिए तो हमें ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए।

2. अवसाद का होता है खतरा (Risk of Depression)

जानकारों का कहना है कि सोते समय हमारा मस्तिष्क किसी तरह का काम नहीं करता है जिसके कारण अवसाद जैसे खतरों को बढ़ावा मिलता है। इसलिए दिन में ज्यादा सोने को नुकसानदेह बताया गया है। 

3. होता है सिरदर्द (Head Pain)

जब आप सोते है तब आपके शरीर में डोपानाइस और सेरोटोनिन नामक हार्मोन का प्रवाह बाधित हो जाता है। सेरोटोनिन हार्मोन के अनियंत्रित होने पर शरीर में मौजूद अन्य न्यरोट्रांसमीटर भी बाधित होते हैं और इसका असर दिमाग पर पड़ता है जिससे इंसान चिड़चिड़ापन और सिर दर्द का शिकार होता है। 

4. बैकपेन की होती है समस्या (Back Pain Problems)

बहुत देर तक सोने में आपको बैकपेन या पीठदर्द की समस्या हो सकती है। होता क्या है कि जब आप ज्यादा समय तक सोते है तो ऐसे में आपके शरीर में खून का बहाव रूक जाता है जिससे आपको पीठ या रीढ़ की हड्डी में भयंकर जकड़न महूस होती है। इसलिए सोने आपको ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए। 
 
5. होती है कब्ज की समस्या (Constipation Problems)

सोते रहने के कारण आपके शरीर में फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है जिससे आपकी पाचन क्रिया धीमा हो जाती है और कब्ज की समस्या पैदा होती है। यही कारण है कि डिनर के बाद हल्का वॉक करने की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Sleeping more than 7 8 hours very dangerous for health obesity many diseases related to heart can increase know oversleeping side effects

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे