लाइव न्यूज़ :

क्या सर्दी में भी खाना चाहिए केला? जानिए क्या कहते है जानकार, Banana खाने से महिलाओं को होते है ये फायदें

By आजाद खान | Updated: November 23, 2022 14:27 IST

जामकारों की माने तो लोग सर्दियों में पानी कम पीते है जिस कारण उनके शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में अगर कोई सर्दी में भी केला खाता है तो इससे उनकी यह समस्या दूर हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेला सेहत के लिए बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे कई और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है। केला खाने से शरीर में पानी की कमी की भी शिकायत दूर हो सकती है।

Banana Benefits In Winters: सभी फलों में से केला को सबसे अच्छा और शरीर के लिए बेहतर फल माना जाता है। केला एक ऐसा फल है पोटैशियम के साथ मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन-सी भी पाई जाती है। यही कारण है कि केला को सभी लोगों को खाने की सलाह दी जाती है। 

अकसर ऐसा देखा गया है कि सर्दियों में लोग केला खाने से परहेज करते है और इसके पीछे यह तर्क देते है कि गर्मी में तो ठीक है लेकिन ठंड में इस फल को नहीं खाना चाहिए। लेकिन क्या यह बात सही है और गलत है तो इसके पीछे की सच्चाई क्या है।आइए इस लेख में इस बात की चर्चा कर लेते है कि क्या सर्दी में केला खाना चाहिए। यही नहीं साथ में यह भी जानने की कोशिश करेंगे की सर्दी में केला खाने से क्या फायदा होता है। 

क्या आप सर्दियों में भी खाते है केला? 

कई लोग सर्दी में केला नहीं खाते है और इसके पीछे ठंड को कारण बताते है। यह बात पूरी तरीके से सही नहीं है। जानकारों की माने तो हर किसी को हर रोज सर्दी में भी एक केला खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केला में भारी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जिससे आपके शरीर को सर्दी में ताकत और उर्जा मिलती है। 

केले में 100 कैलोरी मौजूद होते है जिससे शरीर को उर्जा मिलती है। यही नहीं इसमें कई तरीके के पोषक तत्व भी पाए जाते है जिससे शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है। यही कारण है कि सर्दियों में भी केला खाने की सलाह दी जाती है। 

अगर सर्दी में भी कोई एक केला हर रोज खाता है तो इससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। यही नहीं इससे आपकी स्किन भी सही रहती है और स्किन की सभी कोशिकाओं को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण भी मिलती है। ये आपके त्वचा पर रेडिएंट ग्लो भी देता है। 

महिलाएं को भी सर्दी में केला पहुंचाता है फायदा

यह जानकार हैरानी होगी कि केला महिलाओं के स्किन को भी काफी फायदा पहुंचाता है और इससे उनके पार्लर का भी खर्चा बच सकता है। जी हां, अगर हर रोज कोई महिला एक केला खाती है तो इससे उसके स्किन को ग्लो बढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में मौजूद पोटैशियम स्किन में कोलेजन लेवल को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। 

सर्दी में अकसर लोग पानी कम पीते है, ऐसे में हर रोज एक केला खाने से शरीर की यह समस्या भी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह महिलाओं के स्किन को भी मुलायम करता है और सर्दी में चेहरे पर अलग से ग्लो देता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :सर्दियों का खानाडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब