सावन या अन्य दिनों में झूला झूलने से मिलते है चौंकाने वाले फायदे, आप रहते है फिजिकली-मेंटली तनाव मुक्त, दिखेंगे खूबसूरत-यंग

By आजाद खान | Published: July 24, 2022 04:30 PM2022-07-24T16:30:42+5:302022-07-24T16:37:09+5:30

जानकारों की माने तो झूला झलने से बॉडी फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से रिलैक्स महसूस करती है। इससे आपके शरीर के ग्रोथ में काफी मदद मिलती है।

Shocking benefits swinging Sawan 2022 live physically mentally stress free look beautiful young health tips hindi | सावन या अन्य दिनों में झूला झूलने से मिलते है चौंकाने वाले फायदे, आप रहते है फिजिकली-मेंटली तनाव मुक्त, दिखेंगे खूबसूरत-यंग

सावन या अन्य दिनों में झूला झूलने से मिलते है चौंकाने वाले फायदे, आप रहते है फिजिकली-मेंटली तनाव मुक्त, दिखेंगे खूबसूरत-यंग

Highlightsसावन या अन्य दिनों में लोगों को झूला जरूर झूलना चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे होते है और इससे वह फिट भी रहते है। अगर बच्चे और बड़े इसे हर रोज करेंगे तो इससे उनके शरीर को काफी लाभ होगा।

Swinging: ये सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में लोग जमकर झूला झुलते है। लेकिन आजकल की भागदौड़ की जिन्दगी में लोगों के पास इतना टाइम नहीं है कि वे झूला झूले। यही कारम है कि लोग दिन पर दिन कम झूला झूलते हुए नजर आ रहे है। लेकिन क्या आप जानते है कि झूला झूलने के कितने फायदे है और यह आपके शरीर के ग्रोध में कितना कारगर साबित होता है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि सावन या अन्य दिनों में झूला के झूलने से आपके सेहत को कैसे फायेदा पहुंचागा और यह बॉडी के लिए कितना जरूरी है। इन सभी के बारे में आज के इस लेख हम जिक्र करेंगे। तो आइए एक-एक करके शुरू करते है। 

झूला झूलने को लेकर क्या कहते है जानकार (Expert says on Swinging)

जानकारों की माने तो झूला झूलने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते है। जब कभी भी कोई झूला झूलता है तो इससे उसका वर्कआउट हो जाता है, साथ ही उसका मूड भी ठीक हो जाता है। सवॉइज डॉट कॉम के मुताबिक, जब कभी भी कोई झूला झूलता है तो इससे उनकी बॉडी फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से रिलैक्स महसूस करती है। इसलिए जब भी हो हमें झूला झूल लेना चाहिए। 

झूला झूलने से सेहत को मिलने वाले लाभ (Swinging Benefits)

झूला झूलने से आपकी दिन भर की थकान और स्ट्रेस दूर हो सकती है। इससे आप एकदम रिलैक्स महसूस कर सकते है। यही नहीं इसके कई और फायदे है। आइए एक-एक करके इसके फायदे के बारे में जानने की कोशिश करते है। 

--झूला झूलने से आपके शरीर में वेस्टीब्युलर सिस्टम एक्टिवेट होता है। यह वेस्टीब्युलर सिस्टम आपके बॉडी सेंसेज में बैलेंस को और भी बढ़ाता है। 
--इससे आप अपने शरीर के हर हिस्से को बैलेंस करना भी सीख सकते है। 
--ऐसा करने से आपकी हड्डियां और मसल्स मजबूत होती है और साथ में आपके शरीर से एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होता है। 
--अगर बच्चे और बड़े हर रोज ऐसा करते है तो इससे उनका मन शांत रहेगा और उनकी कन्सन्ट्रेशन पावर भी बढ़ेगी। 
--जब कभी भी आप झूला झूलते है तो इस वक्त आपको नेचुरल हवा और सूरज से विटामिन डी मिलती है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Shocking benefits swinging Sawan 2022 live physically mentally stress free look beautiful young health tips hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे