लाइव न्यूज़ :

फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, ऐसे रखती हैं खुद को मेंटेन

By उस्मान | Updated: July 5, 2018 18:10 IST

बेशक बिकिनी वाली इस फोटो के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा हो लेकिन उनकी गजब की फिटनेस साफ दिखाई दे रही है और ऐसा फिगर पाना हर लड़की का सपना होता है

Open in App

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं। इन दिनों वे अपनी बिकनी फोटो को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आई है जिसमें सुहाना रेड बिकिनी में नजर आ रही हैं। रेड बिकिनी में सुहाना सुपर हॉट लग रही हैं। सुहाना अपनी इस बिकनी फोटो की वजह से ट्रोल हो गई हैं। लोगों ने उन्‍हें सही तरीके से रहने की सलाह दे डाली है। खैर, लोग कुछ भी कहें लेकिन सुहाना की तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि वो बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि 18 वर्षीय सुहाना बेहद सुंदर हैं और उनकी सुंदरता में बहुत बड़ा हाथ उनकी फिटनेस का भी है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं। भला उनके जैसा फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए बेहतर डाइट और फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होना बहुत जरूरी है।

सुहाना का वर्कआउट प्लान

सुहाना को स्पोर्ट्स बहुत ज्यादा पसंद है। उनके फिटनेस रूटीन में स्विमिंग भी शामिल है। इसके अलावा वो एक हफ्ते में तीन दिन योग करती हैं। इससे उन्हें दिमाग और शरीर को शांत रखने और हेमशा तरोताजा रहने में मदद मिलती है। हालांकि फिटनेस एक्सपर्ट्स इस उम्र में लोगों को जिम जाने की बजाय स्पोर्ट्स एक्टिविटी में ज्यादा हिस्सा लेने की सलाह देते हैं। इसके बजाय फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करने की सलाह देते हैं। वैसे सुहाना जिम जाती हैं और लाइट बॉडी वेट एक्सरसाइज करती हैं। 

सुहाना का डाइट प्लान

इस उम्र में सभी चीजों का सेवन करना चाहिए। सुहाना के नाश्ते में अंडे, ब्रेड टोस्ट और दूध शामिल होता है। वो लंच में सैंडविच और जूस पीना पसंद करती हैं। डिनर में उन्हें हल्का घर का बना खाना पसंद है जिसमें दाल, सब्जी, चिकन, फिश और उनकी पसंद की अन्य चीजें शामिल होती हैं। 

यह भी पढ़ें- कृति सेनन जैसा स्लिम फिगर पाने के लिए ऐसा हो आपका वर्कआउट और डाइट

इसमें कोई शक नहीं है कि इस उम्र में सुहाना जैसा फिगर पाने के आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने ऐसे बनाया हॉट एंड सेक्सी फिगर, इतने दिन जाती हैं जिम

चूंकि सुहाना अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुहाना के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे भी सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख खानफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम