लाइव न्यूज़ :

सेक्स के दौरान उत्तेजित होकर कभी न करें ये काम, पार्टनर की हो सकती है मौत

By उस्मान | Updated: October 5, 2018 17:09 IST

सेक्स के दौरान ऐसा करने से ब्लड क्लोट्स बनने के खतरा होता है और इससे ब्लड फ्लो के जरिए आगे बढ़ सकता है। अगर यह दिमाग और दिल में पहुंच जाए तो घातक साबित हो सकता है। इससे आपको हार्ट अटैक, पैरालिसिस यहां तक कि मौत का खतरा भी हो सकता है।   

Open in App

सेक्स संबंध के दौरान पार्टनर द्वारा एक दूसरे को हिकी (hickey) यानी लव बाइट देना आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा उत्तेजित होकर लव बाइट करना मौत का कारण बन सकता है? लव बाइट से मौत होने का एक मामला हाल ही में सामने आया है। मेक्सिको के एक 17 वर्षीय लड़के जूलियो माशियास गोंज़ालेज़ की मृत्यु हो गई क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उसकी मृत्यु से कुछ घंटे पहले उसे लव बाइट दी थी। 

दरअसल प्रेमिका से लव बाइट मिलने के बाद लड़के को स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। इसकी वजह यह थी कि लव बाइट की वजह से उसे ब्लड क्लॉट यानी रक्त के थक्के की शिकायत सामने आई जिस वजह से उसके ब्रेन में ब्लड फ्लो कम हो गया और उसे स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। अपनी प्रेमिका से मिलने के बाद कुछ घंटों बाद जब वो अपने परिवार के साथ डिनर कर रहा था, तो उसे ऐंठन होने लगी। लव बाइट के कारण मौत होने के यह पहला मामला नहीं है। साल 2011 में न्यूजीलैंड में भी एक 44 वर्षीय महिला की लव बाइट के बाद स्ट्रोक से मौत हो गई थी। 

लव बाइट से खतरा क्यों? इस संबंध में डॉक्टर कहते हैं कि गर्दन पर लव बाइट से न सिर्फ ब्लड क्लॉट बनने के खतरा रहता है बल्कि धमनियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, त्वचा पर बहुत ज्यादा जोर से लव बाइट करने से ब्लड क्लोट्स बनने के खतरा होता है और इससे ब्लड फ्लो के जरिए आगे बढ़ सकता है। अगर यह दिमाग और दिल में पहुंच जाए तो घातक साबित हो सकता है। इससे आपको हार्ट अटैक, पैरालिसिस यहां तक कि मौत का खतरा भी हो सकता है।   

लव बाइट से जुड़ी हैरान करने वाली बातेंसेक्स के दौरान ज्यादा उत्तेजित होकर किस करते समय पार्टनर की गर्दन, स्तन या जांघों पर काटने को प्यार की भाषा में लव बाइट कहा जाता है। बेशक यह आपके लिए फन हो लेकिन इस रोमांटिक हरकत से आपके पार्टनर की मौत भी हो सकती है। लव बाइट से जुड़े ऐसे ही कुछ हैरान कर देने वाली बातें- 

1) ओरल हर्पीज़ का खतराअगर आपके साथी को ओरल हर्पीज़ है, तो उसके किस करते समय दांत काटने से वायरस आपकी बॉडी में जा सकता है। इससे आपके मुंह के अंदर और गले में छाले हो सकते हैं।

2) आयरन की कमीअगर आपके पार्टनर द्वारा बहुत प्यार से काटने पर भी आपकी स्किन पर निशान पड़ जाता है, तो समझ लें कि आपको आयरन और विटामिन सी की कमी है। एनीमिया के लक्षणों में स्किन पर बहुत आसानी से चोट का निशान बनना भी शामिल है। इसलिए आपको आयरन की कमी के लिए ब्लड टेस्ट कराना चाहिए।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब