लाइव न्यूज़ :

SAP इंडिया के दो कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू, 28 फरवरी तक घर से ही काम करेंगे सभी कर्मचारी

By उस्मान | Updated: February 20, 2020 17:30 IST

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 तक घर से काम करने के लिए कहा है।

Open in App

बेंगलुरु स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी एसएपी इंडिया के दो कर्मचारियों में एच1एन1 वायरस (H1N1) के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं. इसके बाद कंपनी ने एक ज्ञापन जारी करके एहतियात के तौर पर सभी भारतीय कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 तक घर से काम करने के लिए कहा है।

दरअसल कंपनी का यह ज्ञापन इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ज्ञापन में इकोवर्ल्ड बिजनेस पार्क में एसएपी के कार्यालयों की छठी और दसवीं मंजिलों पर होने वाली स्वच्छता प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया है।

कंपनी ने कहा, 'दो कर्मचारियों में एच1एन1 वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए है। हमारे लिए कर्मचारियों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है। यही वजह है कि एहतियात के तौर पर बैंगलोर, गुड़गांव और मुंबई के सभी एसएपी कार्यालयों को व्यापक स्वच्छता के लिए बंद कर दिया गया है और इन स्थानों में स्थित सभी एसएपी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

 

H1N1 स्वाइन फ्लू क्या है ?

स्वाइन फ्लू सुअरों से फैलने वाला इन्फ्लूएंजा परिवार का वायरस है। WHO ने अगस्त, 2010 में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू महामारी की घोषणा की थी। भारत में, मार्च 2015 तक 30,000 से अधिक लोगों का परीक्षण सकारात्मक था और 1,800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :स्वाइन फ्लूहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब